हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

विक्की कौशल की इन 5 फिल्मों ने की सबसे ज्यादा कमाई; क्या 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' तोड़ेगी रिकॉर्ड?

विज्ञापन
Bollywood Actor Vickey Kaushal

Bollywood Actor Vicky Kaushal Movies Earning: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ रिलीज हो गई है। फिल्म में विक्की कौशल के साथ मानुषी छिल्लर की जोड़ी बनी है। फिल्म को दर्शकों की ओर से मिक्स रिस्पॉन्स मिल रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पहले दिन करीब ढाई करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। विक्की कौशल की इस फिल्म का बजट 25 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म को सोशल मीडिया पर भी मिक्स रिव्यूज मिल रहे हैं और उम्मीद कम है कि यह विक्की के करियर में मील का पत्थर साबित हो। खैर इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं कि विक्की कौशल के करियर की सबसे अधिक कमाई करने वाली 5 फिल्मों के बारे में…

संजू: हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर संजय दत्त की जिंदगी दिखाती फिल्म संजू ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। फिल्म का घरेलू लाइफटाइम कलेक्शन 342.53 करोड़ रुपये रहा था। फिल्म में रणबीर कपूर ने संजय दत्त का लीड रोल प्ले किया था, जबकि विक्की कौशल, संजय के दोस्त कमली के कैरेक्टर में थे। फिल्म के लिए विक्की ने खूब तारीफें लूटी थीं। फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था।

विज्ञापन

उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक: ‘उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक’ को विक्की कौशल के करियर की सबसे कड़क फिल्म कहा जा सकता है। फिल्म 2016 में भारतीय सेना के जवानों पर उरी अटैक की कहानी दिखाती है, जिसमें विक्की कौशल लीड रोल में थे। फिल्म का डायलॉग ‘हाउज द जोश’ काफी हिट हुआ था। कई मौकों पर लोग इसे आज भी इस्तेमाल करते दिखते हैं। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 245.36 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

राजी: जैसे संजू को विक्की कौशल की फिल्म नहीं कहा जा सकता है, वैसे ही राजी भी पूरी तरह से विक्की कौशल की फिल्म नहीं थी। फिल्म में आलिया भट्ट लीड रोल में थीं। 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया था। इसने बॉक्स ऑफिस पर 123.84 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म में विक्की कौशल ने पाकिस्तानी आर्मी के अधिकारी इकबाल सईद का रोल निभाया था और खूब वाहवाही लूटी थी।

विज्ञापन

जरा हटके जरा बचके: विक्की कौशल की फिल्म जरा हटके जरा बचके, इस साल जून में रिलीज हुई थी। फिल्म में विक्की के साथ सारा अली खान थी और दोनों को दर्शकों ने साथ में पसंद किया था। फिल्म से ज्यादा इसके गाने हिट हुए थे। लक्ष्मण उतेरकर निर्देशित फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 88 करोड़ रुपये था।

भूत- द हॉन्टेड शिप: विक्की कौशल ने अपने करियर में हॉरर फिल्म में भी काम किया है। इस फिल्म को काफी प्रमोट किया गया था, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम साबित हुई थी। फरवरी 2020 में रिलीज हुई ‘भूत- द हॉन्टेड शिप’ ने सिर्फ 31.97 करोड़ का कलेक्शन किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट करीब 40 करोड़ था।

विज्ञापन

(डाटा सोर्स: बॉलीवुड हंगामा)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola