Siddhant Chaturvedi Movie Yudhra: बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी, मालविका मोहनन और राघव जुयाल स्टारर फिल्म ‘युध्रा’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसी बीच फिल्म के स्टार्स प्रमोशन करने में बिजी है। फिल्म के लीड एक्टर सिद्धांत ने इस फिल्म में काफी एक्शन किया है, जिसे देखकर दर्शकों को काफी मजा आने वाला है। इसी बीच अब सिद्धांत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक्टर जबरदस्त एक्शन सीन करने की एक्टिंग करते हुए देखे जा रहे हैं। इस वीडियों में एक्टर अपने सामने आ रहे लोगों को हथौड़े से मार रहे हैं। इसी बीच एक्टर एक शख्स के प्राइवेट पार्ट पर भी हथौड़ा मार देते हैं, लेकिन इसमें भी एक ट्विस्ट है। चलिए आपको बताते हैं आखिर ऐसा कौन सा वीडियो है अब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।
सिद्धांत ने प्राइवेट पार्ट पर मारा हथौड़ा
वीडियो में देखा जा सकता है कि सिद्धांत चतुर्वेदी अपनी आने वाली फिल्म ‘युध्रा’ को प्रमोट कर रहे हैं। इस फिल्म में एक्शन सीन्स भर-भर के दिखाए गए हैं, ऐसे में एक्टर भी अपने हाथ में एक हथौड़ा पकड़ते हैं और एक-एक कर फिल्म के एक्शन सीन की ही तरह अपने सामने आने वाले लोगों को जबरदस्त तरीके से मार देते हैं। इसी बीच एक शख्स के प्राइवेट पार्ट पर भी सिद्धांत हथौड़े से वार कर देते हैं, हालांकि अभिनेका के हाथ में जो हथौड़ा है वो नकली है और उससे किसी को भी कोई चोट नहीं लगती है। ट्विस्ट की बात ये है कि इस पूरे वीडियो में सभी एक्टिंग करते हुए नजर आते हैं और ये सिर्फ फिल्म को प्रमोट करने के लिए बनाया जाता है।
फिल्म ‘युध्रा’ कब रिलीज होगी?
सिद्धांत चतुर्वेदी, मालविका मोहनन और राघव जुयाल की ये फिल्म 20 सितंबर को रिलीज हो रही है। ऑडियंस फिल्म में सिद्धांत को देखने के लिए काफी एक्साइटेड है। फिल्म गली बॉय से फिल्मी डेब्यू करने वाले एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी को डेब्यू के बाद कुछ खास कमाल करते हुए देखा नहीं गया है। हालांकि फिल्म ‘गहराइयां’ से उन्होंने कुछ हद कर दर्शकों को जरूर इंप्रेस किया था लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।
किसिंग सीन को लेकर चर्चाओं में रहे थे एक्टर
आपको बता दें बेशक फिल्म ‘गहराइयां’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल ना दिखा पाई हो लेकिन फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के किसिंग सीन ने जबरदस्त लाइमलाइट बटोरी थी। अपने से ज्यादा उम्र और अनुभव वाली एक्ट्रेस के साथ सिद्धांत के इंटीमेट सीन को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म में सिद्धांत और दीपिका पादुकोण के अलावा अनन्या पांडे भी थीं।
यह भी पढ़ें: Hina Khan के कैंसर को लेकर पंजाबी एक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- उन्हें पहले से ही पता था
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
37 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines