Bollywood Actor: हिंदी सिनेमा के कई ऐसे स्टार हैं, जो अपनी पहली ही फिल्म से सुपरस्टार बनकर दुनिया में पॉपुलर हुए। हालांकि, कुछ लोगों के लिए पहली फिल्म अनलकी भी साबित हुई, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ही स्टार के बारे में बताएंगे जो अपनी फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे, लेकिन फिर भी उन्होंने इतने कमाल का काम किया कि इस फिल्म को रातों-रात स्टार बन गए। आइए जानते हैं इनके बारे में…
सलमान खान बने सुपरस्टार
दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान हैं। जी हां, सलमान खान ही वो स्टार हैं, जो अपनी पहली ही फिल्म से छा गए थे। सलमान खान ‘मैंने प्यार किया’ में बतौर लीड एक्टर नजर आए थे और बतौर लीड ये उनकी पहली फिल्म थी। इस फिल्म में सलमान खान के साछ भाग्यश्री भी नजर आई थीं।
1989 में रिलीज हुई थी फिल्म
बता दें कि ये फिल्म आज से ठीक 35 साल पहले आज ही के दिन यानी 29 दिसंबर, 1989 में रिलीज हुई थी। फिल्म में सलमान खान बतौर लीड क्या नजर आए कि रातों-रात बॉलीवुड के स्टार बन गए। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ को सूरज बड़जात्या ने डायरेक्ट किया था और एक करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने मोटा कलेक्शन किया था।
45 करोड़ रुपये कमाई की
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी और इसकी झोली में 45 करोड़ रुपये आए थे। फिल्म ने बेहद कमाल की सक्सेस हासिल की थी और सलमान खान ने कमाल की पॉपुलैरिटी। हालांकि, इस फिल्म के बारे में ये बहुत कम लोग जानते हैं कि सलमान खान फिल्म के लीड एक्टर के तौर पर पहली पसंद नहीं थे। जी हां, इसके पहले फिल्म किसी और के खाते में थी, लेकिन बाद में इसमें सलमान खान नजर आए थे।
फराज खान थे लीड एक्टर
बता दें कि सलमान खान से पहले ये फिल्म विंदू दारा सिंह, दीपक तिजोरी और फराज खान को ऑफर हुई थी। इस फिल्म के लिए फराज खान को बतौर लीड एक्टर फाइनल किया गया और शूटिंग की लिए सब फिक्स हो गया, लेकिन आखिरी ही पल पूरा खेल बिगड़ गया और फिल्म सलमान खान की झोली में जा गिरी।
सलमान को मिली बस इतनी फीस
दरअसल, उस वक्त अचानक से फराज बेहद बीमार हो गए और उन्हें फिल्म छोड़नी पड़ी। इसके बाद फिल्म में सलमान की एंट्री हो गई। बताते चलें कि सलमान खान को इस फिल्म के लिए सिर्फ 31 हजार रुपये बतौर फीस मिले थे जबकि भाग्यश्री ने एक लाख रुपये बतौर फीस लिए थे। फिल्म में दोनों की जोड़ी को खूब प्यार मिला था।
यह भी पढ़ें- Urmila Kothare कौन? जो कार हादसे के बाद आई चर्चा में
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 hr ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
2 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
3 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
4 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
20 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
23 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines