Saif Ali Khan Knife Attack: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला हुआ है। जिस वक्त हमला हुआ उस समय सैफ के साथ उनकी पत्नी करीना और उनके बच्चे भी मौजूद थे। अब तक खबर आ रही थी कि सैफ के घर पर चोरी के मकसद से एक अंजान शख्स घुस आया था लेकिन अब जो ताजा खबर सामने आई है, उसके मुताबिक सैफ अली खान की कथित तौर पर एक अज्ञान व्यक्ति के साथ हाथापाई हो गई।
पुलिस ने 3 संदिग्ध हिरासत में लिए
इस मामले में जो ताजा जानकारी सामने आ रही है वो ये है कि अभिनेता सैफ अली खान के बेटे जहांगीर के कमरे में रात करीब 2 बजे एक शख्स घुस आया। उनकी हाउसकीपर अरियामा फिलिप्स उर्फ लीमा को एक अज्ञात व्यक्ति ने पकड़ लिया, वो जोर-जोर से चीखने लगीं। जब अभिनेता सैफ अली खान आगे आए, तो उन्होंने शख्स को रोकने की कोशिश की। इसी में दोनों के बीच झड़प हो गई और उस व्यक्ति ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। वो घायल हो गए और उनकी हाउसकीपर घायल हो गई। सैफ अली खान की कर्मचारी महिला भी घायल हैं। लीलावती अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
इस मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे फिलहाल पूछताछ चल रही है। आपको बता दें करीना कपूर की टीम की तरफ से भी साफ कर दिया गया है कि ये चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई थी जिसके चलते ये बड़ा हादसा हुआ है।
सैफ के घर पर घुस आया अंजान शख्स
न्यूज एजेंसी ANI के एक्स पर पोस्ट के मुताबिक ‘कल देर रात एक अज्ञात व्यक्ति अभिनेता सैफ अली खान के आवास में घुस गया और उनकी नौकरानी से बहस की। जब अभिनेता ने हस्तक्षेप करने और उस व्यक्ति को शांत करने की कोशिश की, तो उसने सैफ अली खान पर हमला किया और उन्हें घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है’।
सैफ को अस्पताल में कराया गया भर्ती
सैफ अली खान को फिलहाल मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सैफ अली खान की हेल्थ को लेकर ताजा जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। सैफ पर हुए हमले को लेकर पुलिस की ताजा जानकारी सामने आई है। अब इस मामले पर पुलिस का बयान सामने आया है।
ANI के पोस्ट के मुताबिक एक अज्ञात व्यक्ति अभिनेता सैफ अली खान के आवास में घुस आया। अभिनेता और घुसपैठिये के बीच झड़प हुई। अभिनेता घायल हो गए हैं और उनका इलाज चल रहा है। जांच जारी है। ये बयान मुंबई पुलिस की ओर से दिया गया है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
12 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
16 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
17 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
18 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
18 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
19 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
19 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
20 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines