हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Saif Ali Khan पर आधी रात को हुआ जानलेवा हमला, नौकरानी को भी आई चोट

Saif Ali Khan Knife Attack: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के बांद्रा वाले घर पर चोरी करने की कोशिश की गई, जिसमें एक्टर पर चाकू से हमला किया गया।

विज्ञापन
Saif Ali Khan Knife Attack

Saif Ali Khan Knife Attack: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला किया गया है। वो मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। उनके बांद्रा वाले घर पर चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई है।

सैफ अली खान पर चाकू से हमला 

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला होने की खबर ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है। करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बांद्रा वाले घर में चोरों ने घुसकर सैफ पर हमला किया है। फिलहाल सैफ अली खान को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करीना कपूर और उनके दोनों बच्चों को इस हमले में कुछ नहीं हुआ है। वो सुरक्षित हैं। गौरतलब है कुछ चोरों ने उनके घर पर चोरी करने के मकसद से एंट्री की। इसकी भनक जैसे ही एक्टर को हुई, इतने में चोरों ने उनपर अटैक कर दिया।

रात करीब 2:30 बजे हुआ हादसा 

सैफ अली खान पर चाकू से हमले की घटना रात 2:30 बजे की बताई जा रही है। सैफ अपने परिवार के साथ सो रहे थे कि तभी उनके घर पर चोरों ने एंट्री कर ली और सैफ पर एक धारदार हथियार से वार कर दिया। फिलहाल सैफ के ताजा हेल्थ अपडेट को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Shilpa के बेघर होने पर फूट-फूटकर रोए Vivian-Karanveer, Chum की आंखों से भी निकले आंसू

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola