हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Saif Ali Khan पर हुए जानलेवा हमले पर कांग्रेस सांसद ने उठाए सवाल, सुरक्षा पर जताई चिंता

Saif Ali Khan Knife Attack: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला किया गया है। उन पर चाकू से हमला करने वाले को लेकर फिलहाल पुलिस ढूंढ रही है।

विज्ञापन
Saif Ali Khan Knife Attack

Saif Ali Khan Knife Attack: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर जानलेवा हमला हुआ है। आधी रात को उनके घर पर चोर घुस आए। इस दौरान सैफ अली खान की कथित तौर पर अंजान शख्स के साथ हाथापाई करने की खबर सामने आई, जिसके बाद सैफ को गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल सैफ की सर्जरी चल रही है, उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब इस मामले को लेकर कांग्रेस सासंद ने सिक्योरिटी पर बड़ा सवाल उठाया है।

कांग्रेस सांसद ने उठाया सवाल 

इस मामले पर कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ ने महाराष्ट्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मुंबई में सिक्योरिटी पर तंज कसते हुए एक ट्वीट किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है-  इस बेखौफ हमले से बेहद हैरान हूं। मुंबई में क्या हो रहा है? ये बांड्रा जैसे सुरक्षित इलाके में हुआ है, जो सबसे चिंताजनक बात है।

फिर आम आदमी को किस तरह की सुरक्षा की उम्मीद हो सकती है? हर दिन हम मुंबई और एमएमआर में गोलीबारी, डकैती, चाकूबाजी जैसी घटनाओं के बारे में सुनते हैं, और सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। हमें जवाब चाहिए।

विज्ञापन

सैफ अली खान का चल रहा ऑपरेशन 

आपको बता दें फिलहाल मुंबई के लीलावती अस्पताल में सैफ अली खान का ऑपरेशन चल रहा है। उनकी गर्दन, रीढ की हड्डी में चोट आई है। प्लास्टिक और न्यूरो सर्जन फिलहाल उनकी सर्जरी कर रहे हैं। सुबह करीब 4:30 बजे करीना कपूर और करिश्मा कपूर अस्पताल पहुंचे हैं। हमलावर ने सैफ पर 6 वार किए है जिससे उनकी बांह में भी चोट आई है।

यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan पर आधी रात को हुआ जानलेवा हमला, नौकरानी को भी आई चोट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola