Saif Ali Khan Medical Bulletin: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला किया गया है। उनके घर पर चोर ने घुसकर उन पर हमला किया है। कथित तौर पर सैफ की उस अज्ञात शख्स के साथ हाथापाई भी हुई। सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल उनकी सर्जरी को अंजाम दिया गया। डॉक्टरों ने उनकी हेल्थ को लेकर क्या कुछ कहा है, चलिए आपको बताते हैं।
सैफ की सर्जरी हुई पूरी
ताजा जानकारी के मुताबिक सैफ अली खान की कॉस्मेटिक सर्जरी भी पूरी ली गई है। उन्हें जल्द ही अब निगरानी के लिए ICU में शिफ्ट किया जाएगा। सैफ को चाकू लगने की खबर सुनते ही उनके बेटे इब्राहिम और बेटी सारा अली खान भी अस्पताल पहुंचे हैं। सैफ की हेल्थ पर ताजा जानकारी देते हुए अस्पताल ने बयान दिया है कि अभिनेता की हालत अब स्थिर है और उनके शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर हमला किया गया है।
लीलावती अस्पताल के डॉ. जलील पारकर ने सैफ की स्थिति पर डिटेल्स शेयर की। उन्होंने खुलासा किया कि उनकी सर्जरी हुई है और अब वो ठीक हो रहे हैं। अस्पताल के मुताबिक सैफ अली खान पर कुल 6 जगह वार किए गए, जिनमें से 2 स्थानों पर गहरी चोटें आई हैं। हमले में उनके गर्दन और रीढ़ की हड्डी को भी निशाना बनाया गया है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सैफ अली खान की सर्जरी को सक्सेसफुली कर दिया गया है।
मुंबई पुलिस का बयान
सैफ पर हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच करना शुरू कर दिया है। वहीं सैफ अली खान के घर के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। मुंबई पुलिस ने इस मामले में 3 संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।
सैफ के घर पर मुंबई पुलिस
वहीं सैफ अली खान के घर पर पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बांद्रा स्थित उनके आवास पर पुलिस ने छानबीन शुरू की और घर के स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने हमलावर की पहचान कर ली है और CCTV फुटेज की मदद से हमलावर की तस्वीर भी सामने आ गई है। मुंबई पुलिस ने इस हमले के बारे में एक बयान जारी किया है, जिसमें बताया गया कि जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि एक अज्ञात शख्स सैफ के घर में घुसा था और अभिनेता के साथ हाथापाई की। सैफ अली खान की टीम ने भी इस घटना पर बयान जारी किया है, जिसमें बताया गया कि घर में चोरी की कोशिश की गई थी और फैंस से धैर्य बनाए रखने की अपील की गई है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
8 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
11 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
12 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
13 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
13 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
14 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
15 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
15 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines