Saif Ali Khan अस्पताल से कब होंगे डिस्चार्ज? एक्टर की हेल्थ पर डॉक्टर ने दिया अपडेट

Saif Ali Khan Health Update: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को अस्पताल से कब डिस्चार्ज मिलेगा, लीलावती अस्पताल के डॉक्टर ने बताया।

Saif Ali Khan Health Update

Saif Ali Khan Health Update

Saif Ali Khan Health Update: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की हेल्थ को लेकर लीलावती अस्पताल के डॉक्टर नितिन डांगे ने बयान दिया है। सैफ को अस्पताल से कब छुट्टी मिलेगी, डॉक्टर ने इस बात की भी जानकारी दे दी है। सैफ की सेहत को लेकर क्या कुछ अपडेट है, चलिए आपको बताते हैं।

सैफ अली खान कब होंगे डिस्चार्ज?

लीलावती अस्पताल के डॉक्टर नितिन डांगे की मानें तो अगले एक या 2 दिन में सैफ अली खान को डिस्चार्ज करने पर फैसला लिया जाएगा। उन्हें एक या दो दिन और अस्पताल में रखा जाएगा, जिसके बाद उन्हें छुट्टी मिल सकती है। फिलहाल सैफ की सेहत पहले से बेहतर है और वो ठीक हो रहे हैं। जहां एक तरफ सैफ को जल्द ही डिस्चार्ज मिलने की खबर सामने आई है, वहीं दूसरी तरफ उनके हमलावर को लेकर लगातार नए-नए अपडेट्स आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

पहले भी चोरी की कोशिश कर चुका आरोपी 

आरोपी शरीफुल शहजाद ने एक बार वर्ली के एक पब में काम करते समय चोरी करने की कोशिश की थी। पिछले साल अगस्त में वर्ली के एक पब में ग्राहक की अंगूठी चोरी में उसके कथित तौर पर शामिल होने के बाद नौकरी से निकाल दिया गया था। होटल स्टाफ के मुताबिक शरीफुल थोड़ा सनकी था, लेकिन बात करने में अच्छा था। वो कैफे में हाउसकीपिंग का काम करता था। उसके काम पर कोई सवाल नहीं उठाता था।

पूर्व कर्मचारियों से भी पूछताछ

वहीं अगस्त 2024 में पब में आए एक ग्राहक की हीरे की अंगूठी चोरी हो गई। ग्राहक ने पब के प्रबंधन को इसकी सूचना दी और अपनी नाराजगी जाहिर की। इसके बाद तत्काल जांच की गई और पता चला कि आरोपी शरीफुल ने अंगूठी चुराई थी। उसे तुरंत नौकरी से निकाल दिया गया। इस केस में रविवार को पुलिस ने वर्ली में उस जगह के पूर्व कर्मचारियों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया जहां शरीफुल काम करता था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ