बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को लेकर एक खबर आ रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस रणबीर कपूर की मूवी ‘ब्रह्मास्त्र 2’ में नजर आने वाली है. हालांकि, अब एक्ट्रेस की टीम ने भी इस खबर पर रिएक्शन दिया है. टीम की ओर से साफ कर दिया है कि एक्ट्रेस फिलहाल इस फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2’ ए का हिस्सा नहीं है.
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ साल 2022 में रिलीज की गई थी, जो दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी. इस फिल्म को ग्राफिक्स को लेकर काफी ज्यादा ट्रोल किया गया था. फिल्म में रणबीर के साथ एक्ट्रेस आलिया भट्ट नजर आई थी. लेकिन यूजर्स ने एक्ट्रेस की एक्टिंग और उनके रिपीटेड डायलॉग को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया था.
‘ब्रह्मास्त्र 2’ में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण?
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ साल 2022 में सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. वहीं अब फिल्म के दूसरे पार्ट की चर्चा भी तेज हो गई है. लेकिन इसी बीच खबर आ रही थी कि दीपिका पादुकोण ‘ब्रह्मास्त्र’ के पार्ट 2 में नजर आने वाली है. इस खबर के बाद से ही फैंस यह जानने में लग गए की क्या एक्ट्रेस सच में रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं. अगर आपके भी मन में यह सवाल चल रहा है, तो आज हम आपको इसका जवाब देने जा रहे हैं.
दरअसल, एक्ट्रेस की टीम ने ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2’ में दीपिका के शामिल होने वाली चल रही अफवाहों पर विराम लगा दिया है. टीम ने कहा कि एक्ट्रेस फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2’ में नजर नहीं आने वाली है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र 2’ से नजर नहीं आने वाली है. एक्ट्रेस की टीम ने ऐसी खबरों को फर्जी बताया है.
कब से शुरू होगी ‘ब्रह्मास्त्र 2’ की शूटिंग
आपको बता दें कि फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र 2’ रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्मों की लिस्ट में शामिल हुई है. इस मूवी के साथ एक्टर एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने वाले हैं. हालांकि, एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण पार्ट 2’ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए है. इस मूवी की फिलहाल शूटिंग चल रही है, इस मूवी की शूटिंग जनवरी 2027 तक खत्म हो होने की उम्मीद की जा रही है. हालांकि, इसके बाद फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र 2’ की शूटिंग की जा सकती है.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
15 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
16 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
16 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
17 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
17 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
18 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
19 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
20 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines