गोपालगंज: बॉक्स ऑफिस पर सन्नी देओल की गदर 2 को टक्कर दे रही फिल्म ओह माय गॉड 2 के एक्टर पंकज त्रिपाठी पर सोमवार को उस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब उनके पिता का निधन हो गया। पंकज अपने आप को अपने पिता पंडित बनारस तिवारी के बेहद करीब मानते थे। हालांकि उन्होंने (पंकज ने) अपने पिता की इच्छा के विरुद्ध जाकर एक्टिंग का प्रोफेशन चुना है और अब आए दिन नई बुलंदियां छू रहे हैं। News 24 हिंदी बता रहा है कि अगर एक्टर नहीं तो फिर बेटे को क्या बनाना चाहते थे पंडित बनारस तिवारी। आइए जानें…
-
बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित बेलसंड गांव से ताल्लुक रखते हैं आए दिन बुलंदियां छू रहे बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी
-
2018 में कही बताई थी इलाके के प्रचलन और पिता की पसंद की बात, कहा-डॉक्टर और इंजीनियर दो ही प्रोफेशन जानते हैं हमारे यहां
बता दें कि अभिनेता पंकज त्रिपाठी बिहार के गोपालगंज जिले से ताल्लुक रखते हैं। अपने एक्टिंग के प्रोफेशन के चलते पंकज मुंबई में रह रहे हैं, जबकि परिवार के बड़े अभी भी गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड के बेलसंड गांव में ही रहते हैं। वहीं पर आज पंकज के 98 वर्षीय पिता ने आखिरी सांस ली।
अक्सर अपने बचपन के दिन याद करते रहते पंकज ने 2018 में एक इंटरव्यू में पंकज त्रिपाठी अपने प्रोफेशन के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि उनके पिता उन्हें एक्टर नहीं, बल्कि एक डॉक्टर बनाना चाहते थे। पंकज की मानें तो उनके इलाके में लोग या तो डॉक्टर या फिर इंजीनियर बस दो ही व्यवसायों के बारे में सोचते हैं। कुछ वक्त पहले तक तो पंकज के पिता को उनके एक्टिंग के प्रोफेशन के बारे में पता ही नहीं था, लेकिन बाद में जब पता चला तो उन्होंने पूरा सपोर्ट किया। हालांकि वह कभी मुंबई नहीं आए।
यह भी पढ़ें: मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार ने कैसे रुकवाई ‘तारा सिंह’ के बंगले की नीलामी?
इस बारे में एक इंटरव्यू में पंकज ने बताया था कि उनके पिता को यहां (मुंबई की) की बड़ी-बड़ी गगनचुंबी इमारतें और यहां के लोगों का रहन-सहन पसंद नहीं था। इतना ही नहीं पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस कभी किसी सिनेमा घर में भी नहीं गए। यहां तक कि उनकी खुद की (पंकज की) फिल्में भी उनके पिता तभी देखते थे, जब घर का कोई सदस्य टेलीविजन या कंप्यूटर पर दिखा देता था। अभी थोड़े ही दिन पहले घर में बुजुर्ग माता-पिता के लिए टीवी लगवाने की बात भी पंकज ने मीडिया के साथ शेयर की थी।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
2 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
3 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
4 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
5 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
5 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
8 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
17 hrs agoवोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल
18 hrs agoJioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’, 2 घंटे 32 मिनट तक नहीं करेगा स्क्रीन छोड़ने का मन
19 hrs agoआयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की बदली रिलीज डेट! जानें थिएटर में कब देगी दस्तक?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines