सफल रही कार्तिक आर्यन की घुटने की सर्जरी, मैनेजर ने बताया अब कैसी है एक्टर की तबियत
एक्टर कार्तिक आर्यन के फैंस के लिए एक गुड न्यूज है. एक्टर की घुटने की सर्जरी सफल रही है. वो अब अपने घर वापस लौट आए हैं. इस बात की जानकारी एक्टर की टीम ने साझा किया है.
Edited By : Shahzad Khan|Updated: Aug 22, 2026 23:18
Share :
कैसी रही कार्तिक आर्यन की घुटने की सर्जरी (Image Credit-kartikaaryan. Instagram)
---विज्ञापन---
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी नई फिल्म के लिए एक्शन सीन शूट कर रहे थे, उस वक्त ही एक्टर के घुटने में चोट लग गई थी. इस चोट के बाद ही एक्टर को सर्जरी करानी पड़ी थी. जिसके बाद उनके फैंस भी एक्टर की तबीयत को लेकर काफी चिंतित नजर आ रहे हैं. हालांकि, एक्टर कार्तिक आर्यन की यह सर्जरी सफल रही है और वो अब अपने घर लौट आए हैं.
कैसी है कार्तिक आर्यन की तबीयत
आपको दें कि इस बात की जानकारी कार्तिक आर्यन की टीम ने दी है कि एक्टर अब ठीक हो रहे हैं और जल्दी ही वो दोबारा शूटिंग करते हुए नजर आएंगे. टीम ने कहा कि एक्टर के घुटने में फिल्म की एक्शन सीन को शूट करते हुए चोट लग गई थी. हालांकि, एक्टर की सर्जरी सफल रही है और वो अपने घर वापस लौट आए हैं. एक्टर जल्द ही रिकवर कर सेट पर वापसी करने वाले हैं.
कब रिलीज हुई थी ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ फिल्म?
कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ साल 2025 में रिलीज हुई थी. हालांकि, यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा नहीं बिखेर पाईं और बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी. इस फिल्म में कार्तिक के साथ अनन्या पांडे, जैकी श्रॉफ, नीना गुप्ता और गौरव पांडे अहम किरदार में नजर आए थे. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 32.95 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था, तो वहीं फिल्म ओवरसीज में 10.15 करोड़ रुपये छापे थे. इस मूवी को बनाने में लगभग 90.00 करोड़ रुपये खर्च किए गए था.
अगर आपने अभी तक कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ नहीं देखा है, तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखने का प्लान बना सकते हैं. यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन समीर विद्वान्स ने किया है. इस मूवी को आईएमडीबी पर 10 में से 4 की रेटिंग दी गई है.
कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्टर फिल्म ‘नागजिला’ में नजर आने वाले हैं. यह फिल्म करण जौहर बैनर तले तैयार की जा रही है. इस मूवी में कार्तिक के साथ प्रीति मुखुन्धन और रवि किशन अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. इस मूवी का निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा कर रहे हैं. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 12 फरवरी 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. हालांकि, अब देखना दिलचस्प होगा कि यह मूवी दर्शकों को लुभाने में कामयाब हो पाती है कि नहीं.