बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. उन्होंने अब अपने पर्सनल मामले को सार्वजनिक कर दिया है. सुनीता आहूजा ने अपने पति गोविंदा पर आरोप लगाया है कि उनका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है. वहीं एक्टर जब इस मामले पर जवाब मांगा गया, तो उन्होंने इस मामले की जगह अपने भतीजे कृष्णा अभिषेक का नाम बीच में ले आए. गोविंदा ने कहा, “मेरे नाम पर कॉमेडी करता है… उससे राइटर ये बुलवाते हैं मैंने उसे सावधान किया था.”
यह भी पढ़ें: ‘बॉर्डर 2’ ही नहीं, पहले ये 5 फिल्में भी गल्फ देशों में हो चुकीं बैन, देखिए लिस्ट में किस-किस का नाम
गोविंदा ने कृष्णा को लेकर दिया चौकाने वाला बयान
एक्टर गोविंदा ने अपने भांजे कृष्णा का जिक्र करते हुए कहा, “आप अगर कृष्णा के शो को देखते हैं उनके फैन हैं, तो आपने देखा होगा कि राइटर अक्सर उसे ऐसी बातें बुलवाते हैं, जिससे मुझे काफी बुरा लगता है. मैने कृष्णा अभिषेक को सावधान रहने के लिए बोला है. हालांकि, जब भी कुछ ऐसा होता है, तो सुनीता काफी नाराज हो जाती है. इतना ही नहीं जब मेरे दोस्त भी नाराज होते हैं. या फिर टेंशन में आते हैं, तो मुझे कुछ समझ में नहीं आता है. मैं शांत रहने की कोशिश करता हूं’.
यह भी पढ़ें: हिंदी सिनेमा की वो 5 फिल्में जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, कमाई के तोड़े सारे रिकॉर्ड
कृष्णा ने गोविंदा को लेकर दिया बड़ा बयान
वहीं जब गोविंदा को लेकर कृष्णा अभिषेक से सवाल किया गया, तो कॉमेडियन कृष्णा ने इसका जवाब मजाकिया अंदाज में दिया उन्होंने कहा, ‘मैं अपने गोविंदा मामा से प्यार करता हूं, इज्जत करता हूं. वह एक लेजेंड है, और उसकी सोच हमसे कहीं ज्यादा है. शायद यही कारण है कि वह चीजों को अलग लेवल पर देखते हैं.’ कृष्णा ने आगे कहा, ‘एक ही बातों को लोग अलग-अलग मायने में लेते हैं. लेकिन मैं इसे पॉजिटिव तरीके से लेता हूं.’
यह भी पढ़ें: Oscars 2026 Update: 98वें ऑस्कर में फिर टूटा भारत का सपना, ‘होमबाउंड’ को नहीं मिला नॉमिनेशन
सुनीता आहूजा ने परिवार को लेकर क्या कहा था?
सुनीता अहूजा ने पहले कहा था कि साल 2016 के बाद परिवार में सबके बीच रिश्ते काफी खराब हो गए थे. लेकिन अब सब कुछ ठीक हो गया है. उन्होंने कहा था की कृष्णा अभिषेक मेरे साथ बड़ा हुआ है. मैंने पहले की सभी बातें भुला दी है. मैं अब इतना ही चाहती हुं कि सब बच्चे अच्छे से रहें और खुश रहें. मेरा आशीर्वाद सबके साथ है.
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
7 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
10 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
10 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
11 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines