Dharmendra Latest Post: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और ही-मैन कहे जाने वाले अभिनेता धर्मेंद्र करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। आज भी लोगों के दिलों में एक्टर की खास जगह है। दर्शक उन्हें आज भी बेहद पसंद करते हैं। धर्मेंद्र भी सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। हालांकि अब एक्टर का एक पोस्ट फैंस की चिंता बढ़ा रहा है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?
धर्मेंद्र ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, 10 मई 2024 को धर्मेंद्र ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर कहे जाने वाले) पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट पर अब यूजर्स चिंता जाहिर करते नजर आए। ही-मैन ने अपने पोस्ट में लिखा कि प्लीज उस इंसान को कभी धोखा मत देना, तो आपके ऊपर आंख बंद करके भरोसा करता है। साथ ही हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी शेयर किया। इस कैप्शन के साथ एक्टर ने अपनी फोटो भी शेयर की है। वहीं, अब इस पोस्ट पर यूजर्स का रिएक्शन चिंता वाला नजर आ रहा है।
यूजर्स ने जाहिर की चिंता
धर्मेंद्र के पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि क्या हुआ, आप ऐसा क्यों बोल रहे हैं? दूसरे यूजर ने लिखा कि आपने सही कहा, सर, लेकिन चीट करना ही क्यों है? तीसरे यूजर ने लिखा कि बिल्कुल सही बात है, लेकिन हुआ क्या? एक अन्य ने लिखा कि आप इस तरह की बात क्यों कर रहे हैं? इस तरह के कमेंट्स यूजर एक्टर के पोस्ट पर कर रहे हैं।
आज भी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं ही-मैन
बता दें कि धर्मेंद्र ने कुछ दिन पहले भी एक पोस्ट शेयर किया था, जिसे उन्होंने खुद ही डिलीट भी किया। इसके साथ ही अगर एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो धर्मेंद्र आज भी मनोरंजन जगत में एक्टिव हैं और दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। एक्टर को लास्ट टाइम शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में देखा गया था। वहीं, इसके पहले वो रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आए थे। दोनों ही फिल्मों में एक्टर ने बेहद कमाल का काम किया।
यह भी पढ़ें- पहले पति से तलाक, दूसरे की मौत से टूट गईं ‘बॉलीवुड की मां’, आखिरी टाइम में कंधा देने भी नहीं आया बेटा
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 hr ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
15 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
15 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
18 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
19 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
20 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
20 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
21 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
22 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines