Dharmendra Met Cm Yogi: धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के बेहतरीन अभिनेता हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। हाल ही में अभिनेता रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आए थे। इस फिल्म में उनका शबाना आजमी के साथ लव एंगल दिखाया गया था। फिल्म में दोनों के किसिंग सीन को देखने के बाद सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई थी। अब हीमैन आज यानि 11 नवंबर को लखनऊ पहुंचे हैं। इस दौरान सीएम योगी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसका वीडियो भी सामने आया है।
पहली बार लखनऊ में करेंगे शूटिंग
धर्मेंद्र ने सीएम आवास पर (Dharmendra Met Cm Yogi) जाकर उनसे बात की। इस दौरान सीएम योगी ने उन्हें ओडीओपी की तस्वीर देकर सम्मान दिया। धर्मेंद्र इन दिनों अपनी फिल्म ‘इक्कीस’ की शूटिंग के लिए लखनऊ गए हुए हैं, वह अगले 10 दिन तक राजधानी में ही रहेंगे। बता दें कि धर्मेंद्र लगभग पिछले 60 साल से सिनेमा की दुनिया में सक्रिय हैं। उन्होंने तकरीबन 200 फिल्मों में काम किया है, लेकिन यह पहली बार है जब धर्मेंद्र लखनऊ में किसी फिल्म की शूटिंग करेंगे।
क्या है ‘इक्कीस’ की कहानी
बता दें कि 87 साल की उम्र हो जाने के बाद भी धर्मेंद्र फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं। फिल्म इक्कीस की बात करें तो धर्मेंद्र ने गुरुवार से इस फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। फिल्म की कहानी परमवीर चक्र विजेता सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन से प्रेरित है। फिल्म को श्रीराम राघवन डायरेक्ट करेंगे। खास बात यह है कि इस फिल्म के साथ अमिताभ बच्चन के नाती अगत्स्य नंदा अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं।
दिनेश विजान की है फिल्म
इक्कीस फिल्म, स्त्री, लुका छुपी और मिनी जैसी सुपरहिट फिल्में बनाने वाले मशहूर डायरेक्टर दिनेश विजान की है। बता दें कि उन्होंने कुछ समय पहले यहां पर अक्षय कुमार, सारा अली खान और निमृत कौर जैसी स्टार कास्ट वाली फिल्म स्काफोर्स की भी शूटिंग की थी।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
4 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
5 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
7 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
8 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
9 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
10 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
11 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines