हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

मशहूर एक्ट्रेस से बिछड़ कर रोए थे वेटरन एक्टर देव आनंद, बॉलीवुड में अधूरी रह गई दोनों की प्रेम कहानी

Dev Anand & Suraiya Lovestory: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुरैया और एक्टर देव आनंद की प्रेम कहानी यूं तो काफी चर्चित है लेकिन क्या आपको पता कि अगर देव आनंद साहब किसी लड़की के लिए रोए हैं तो वो कोई और नहीं बल्कि सुरैया ही हैं।

विज्ञापन
Dev Anand & Suraiya Lovestory

Dev Anand & Suraiya Lovestory: सिनेमा की एक शानदार अदाकारा सुरैया के चाहने वालों की कोई कमी नहीं थी। एक्ट्रेस की प्रोफेशनल लाइफ जितनी सक्सेसफुल रही थी उतनी ही दर्दनाक और विवादों से भरी उनकी निजी जिंदगी रही। सुरैया को ना ही सिर्फ फैंस बल्कि एक्टर्स भी काफी चाहते थे। उनके साथ काम कर चुके बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता देव आनंद साहब भी सुरैया के कायल थे। देव साहब का पहला प्यार थीं सुरैया। इन दोनों के बारे में एक और बात आप जानकर हैरान रह जाएंगे और वो ये है कि देव आनंद अगर किसी लड़की के लिए काफी रोए तो वो कई और नहीं बल्कि सुरैया ही थीं। इस बात का जिक्र खुद एक्टर ने एक इंटरव्यू में किया था। आज दोनों भले ही हमारे बीच नहीं है लेकिन इन दोनों की अधूरी प्रेम कहानी बॉलीवुड के गलियारों में काफी यागदार रही है।

सुरैया से बेइंतहा मोहब्बत करते थे देव आनंद 

सुरैया की निजी जिंदगी भी उतनी ही दिलचस्प रही जितनी उनकी फिल्मी जिंदगी। ‘मल्लिका-ए-हुस्न’ के नाम से मशहूर सुरैया की जिन्दगी में एक ऐसा किस्सा छुपा है जो उनके और देव आनंद के बीच गहरे प्रेम को दर्शाता है लेकिन फिर ये रिश्ता एक शर्त और धमकी की वजह से बिखर गया।

विज्ञापन

सुरैया और देव आनंद की प्रेम कहानी की शुरुआत साल 1948 में फिल्म ‘विद्या’ के सेट पर हुई थी। दोनों साथ में काम करते हुए काफी करीब आ गए और जल्दी ही उनकी दोस्ती प्रेम में बदल गई। देव आनंद ने सुरैया को प्रपोज करते हुए ज्यादा देर नहीं की लेकिन उन्हें क्या पता था कि सुरैया की नानी उनके प्यार की सबसे बड़ी दुश्मन बन बैठेंगी। सुरैया की नानी, जो बहुत सख्त और पारंपरिक विचारों की थीं, उन्होंने सुरैया और देव आनंद के रिश्ते को कभी भी स्वीकार नहीं किया।

नानी की धमकी और देव आनंद की शर्त

सुरैया की नानी ने साफ तौर पर चेतावनी दी थी कि अगर सुरैया ने देव आनंद से शादी की, तो वो उन्हें अरेस्ट करवा देंगी। इस धमकी ने सुरैया को दुविधा में डाल दिया। इस बीच, देव आनंद ने शादी के लिए प्रपोज किया लेकिन इसके साथ एक शर्त भी रख दी। उन्होंने कहा कि वो कोर्ट मैरिज करेंगे लेकिन सुरैया को फिल्मों को अलविदा कहना होगा। ये शर्त सुरैया के लिए काफी मुश्किल थी क्योंकि उनका फिल्मी करियर उनके लिए बेहद जरूरी था।

विज्ञापन

सुरैया ने देव साहब से अलग होने का फैसला किया

दोनों के बीच करीबियों के बावजूद जब सुरैया की नानी ने धमकी दी तो उन्होंने देव आनंद से अलग होने का फैसला लिया। सुरैया की नानी ने हर संभव प्रयास किया कि सुरैया और देव आनंद का रिश्ता टूट जाए। हालांकि सुरैया और देव आनंद ने अपने रिश्ते को गुप्त रखने की कोशिश की। देव आनंद हर शुक्रवार देर रात सुरैया को फोन करते थे और घंटों तक बातें करते थे। सुरैया इस दौरान हमेशा लैंडलाइन के पास होतीं ताकि देव आनंद से बात कर सकें। लेकिन ये भी ज्यादा वक्त तक चल नहीं पाया और सुरैया को आखिरकार जमाने की पाबंदियों के आगे झुकना ही पड़ा।

देव आनंद ने इंटरव्यू में सुरैया को किया याद

सुरैया की जिंदगी में ये एक ऐसी प्रेम कहानी थी जो पूरी नहीं हो पाई लेकिन उनके दिल में देव आनंद की यादें हमेशा बसी रहीं। उन्होंने कभी शादी नहीं की और हमेशा अकेली ही रहीं। देव आनंद ने इंटरव्यू में सुरैया को लेकर कहा कि वो मेरा पहला प्यार थी। अगर मैं जिंदगी में किसी लड़की के लिए रोया तो वो सुरैया ही थी। लेकिन वो मेरी नहीं हो पाई। हमारी प्रेम कहानी कभी पूरी नहीं हो पाई।

विज्ञापन

देव आनंद-सुरैया की साथ में फिल्में

देव आनंद और सुरैया ने अपने करियर में कई यादगार फिल्में कीं। उनकी प्रमुख फिल्मों में 1948 की ‘विद्या’ और ‘हुमना’ शामिल हैं, जहां उनकी केमिस्ट्री ने दर्शकों को प्रभावित किया। इसके अलावा ‘शेरनी’ (1953) और ‘मिर्जा साहिबा’ (1957) में भी उनकी जोड़ी को खूब सराहा गया। इन फिल्मों के माध्यम से दोनों ने अपनी अभिनय कला और शानदार जोड़ी से दर्शकों का दिल जीता।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola