Chunky Panday Angry Video Went Viral: बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक्टर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक्टर गुस्से से लाल नजर आ रहे हैं। चंकी एक शोरूम कर्मचारी से झगड़ा करते हुए नजर आ रहे हैं, हद तो तब हो गई जब उन्होंने शोरूम कर्मचारी का कॉलर तक पकड़ लिया। इस वीडियो के वायरल होते ही फैंस के मजेदार रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
चंकी पांडे का वीडियो तेजी से वायरल
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर विरल भयानी ने चंकी पांडे का वीडियो अपने पेज पर शेयर किया है। इसके अलावा इंस्टेंट बॉलीवुड ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- चंकी पांडे के झगड़े का वीडियो कैमरे में हुआ रिकॉर्ड। हालांकि लोगों का कहना है कि इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि चंकी एक्टिंग कर रहे हैं। अब चंकी क्यों एक्टिंग कर रहे हैं या फिर कहां और क्या किसी फिल्म के लिए एक्टिंग कर रहे हैं, ये फिलहाल साफ नहीं हुआ है।
चंकी के वीडियो पर फैंस के रिएक्शन
चंकी पांडे के इस वीडियो पर फैंस ने तेजी से कमेंट्स किए हैं। कुछ फैंस का मानना है कि चंकी पांडे ने वीडियो में शानदार एक्टिंग की है। वहीं कुछ का मानना है कि चंकी अपने ही अंदाज में मजाक कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा- ‘चंकी का आउटबर्स्ट वाकई में काफी ज्यादा हो गया है, ये एक्टिंग जैसा लग रहा है।’ एक दूसरे फैन ने लिखा- ‘क्या ये किसी फिल्म की शूटिंग है।’ वहीं एक और फैन ने लिखा कि ‘रिलैक्स ये सिर्फ एक्टिंग ही चल रही है।’
फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स
यह भी पढ़ें: Singham Again के बाद अब इस फिल्म में Salman Khan का कैमियो? फैंस को दिखी झलक!
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
1 hr agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
5 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
7 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
7 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
8 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
9 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
10 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
11 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines