हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Arjun Rampal को स्टंट करना पड़ा भारी, सिर पर गिरा कांच, हाथ से निकला खून

Arjun Rampal Injured: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल हाल ही में हादसे का शिकार हो गए। उनके सिर पर कांच गिर गया और हाथ से खून आने लगा।

विज्ञापन
Arjun Rampal Injured

Arjun Rampal Injured: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल एक इवेंट के दौरान घायल हो गए हैं। उनके हाथ में कट लग गया है जिसके बाद उनके फैंस अब काफी परेशान हो गए हैं। दरअसल अर्जुन रामपाल एक इवेंट पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने बड़े ही स्टाइलिश अंदाज में कांच को तोड़कर एंट्री की। इस दौरान अर्जुन रामपाल हादसे का शिकार हो गए और उनके सिर पर कांच गिर गया। क्या रहा पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

हादसे का शिकार हुए अर्जुन रामपाल 

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने सोमवार को एक इवेंट में हिस्सा लिया। इस दौरान अर्जुन रामपाल की एंट्री ने हर किसी को हैरान कर दिया। जिस तरह से अर्जुन ने इस इवेंट पर एंट्री की, उसकी चर्चाएं अब तेज हो गई है। इवेंट में मौजूद लोग भी अर्जुन की एंट्री को देखकर काफी चौंक गए। दरअसल अर्जुन ने कांच को तोड़कर एंट्री की लेकिन इस दौरान वो हादसे का शिकार हो गए।

अर्जुन के सिर पर गिरा कांच 

अर्जुन राम पाल के सिर पर कांच गिर गया, जिसके बाद उनके सिर पर मामूली चोट आई। हालांकि अर्जुन के हाथ में भी कांच लगा और खून आने लगा। अर्जुन के हाथ पर लगा कट वीडियो में साफ-साफ देखा सकता है। अर्जुन ने इवेंट में कोई खास रिएक्शन तो नहीं दिया लेकिन अब अर्जुन के फैंस जरूर इसे लेकर काफी चिंतित हैं। उनके फैंस दुआ कर रहे हैं कि उन्हें कुछ ना हुआ हो और मामूली सी चोट जल्द ही ठीक हो जाए।

विज्ञापन

अर्जुन के लिए फैंस हुए परेशान 

इवेंट के दौरान जब अर्जुन के साथ ये हादसा हुआ, वो इसे लेकर बिल्कुल भी परेशान नहीं हुए। अर्जुन ने इसके बाद भी इवेंट में वैसे ही हिस्सा लिया जैसे वो पहले लेना चाहते थे। अर्जुन की चोट को लेकर अब उनके फैंस परेशान हो रहे हैं। इस्टेंट बॉलीवुड की ओर से शेयर किए गए इस वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स आए।

यह भी पढ़ें: Mahakumbh में होने वाली मौतों पर Jaya Bachchan के 5 विवादित बयान, शवों पर टिप्पणी से मचा हंगामा!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola