Annu Kapoor Interview: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के जाने-पहचाने दिग्गज कलाकारों में से एक अन्नू कपूर (Annu Kapoor) ने अपने करियर की शुरुआत साल 1979 में बतौर स्टेज आर्टिस्ट की थी। इसके उन्होंने फिल्म ‘मंडी’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू दिया, जिसके बाद एक्टर ने अपने 30 साल से ज्यादा के अभिनय करियर में कई हिंदी फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम किया। एक्टर ने अपने अभिनय से फैंस को खूब दिल जीता। 20 फरवरी 1956 को भोपाल में एक पंजाबी परिवार में जन्में अन्नू कपूर ने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।
हाल में एक्टर एक इंटरव्यू के दौरान अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ से जुड़े कई राज खोले। ज्यादातर लोगों को नहीं पता एक्टर का असली नाम अनिल कपूर (Anil Kapoor) है, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदल लिया था, जिसके पीछे का एक्टर ने बताते हुए कहा, ‘मुझे घर में अन्नू के नाम से ही बुलाया जाता था और अनिल कपूर फेमस हो चुके थे। इसलिए उन्होंने आगे चलकर भी अपना नाम यही रखा और इसी नाम से पहचान बनाई’।
‘आसान नहीं अपना नाम बनाना’
एक्टर ने हाल में अपने इंटरव्यू के दौरान कहा, ‘फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बनाना आसान नहीं है। सभी लोग मेहनत करते हैं और सबकी मेहनत सफल ही हो जाए ऐसा भी जरूरी नहीं होता। मैं आज भी खुद को एक संघर्ष करने वाला कलाकार मानता हूं और मुझे आज भी अपना परिवार चलाने के लिए अभिनय करना पड़ता है। अभिनय मेरी रोजी-रोटी है मेरा शौक नहीं। अक्सर लोग मुझसे ये सवाल करते हैं कि अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बारे में मैं क्या सोचता हूं या इन सितारों के साथ काम करने में मुझे कैसा लगता है? मुझे लगता है वो सभी सौभाग्यशाली लोग हैं’।
यह भी पढ़ें: ‘मुझसे गलती हुई है…’ Elvish Yadav के कबूलनामे ने फैंस को किया हैरान; वायरल हुआ VIDEO
‘आज भी किरदारों के साथ खेलना है पसंद’
अपने इंटरव्यू में अन्नू कपूर ने आगे कहा, ‘अपने किरदारों के साथ खेलना और प्रयोग करने का मेरा जज्बा अभी भी बरकरार है, लेकिन में किरदार का चुनाव इसलिए नहीं कर सकता, क्योंकि मैं अभी भी इसकी स्थिति में नहीं हूं। मेरे पास जो किरदार आते हैं मैं उनमें बस यह देखता हूं कि इसमें मुझे अभिनेता के तौर पर क्या कुछ नया करने का मौका मिल रहा है। बता दें कि अन्नू कपूर को आखिरी बार आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ में देखा गया था। इसके बाद वो ‘सब मोह माया है’ में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 18 नवंबर को रिलीज होने जा रही है।
संबंधित खबरें
Video: रणबीर की 'रामायण' का नया ट्रेलर लॉन्च, राम-रावण युद्ध की दिखी झलक
1 hr agoप्रहार मूवी रिव्यू: राजकुमार राव का पावरफुल अवतार, दिल छूती है कहानी
2 hrs agoचेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव को SC से मिली राहत, वापस मिलेगा पासपोर्ट
4 hrs ago'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
6 hrs ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
8 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
9 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
10 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
11 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
11 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines