Bollywood Actor Struggle Life Story: बॉलीवुड के कई स्टार्स ऐसे हैं, जो अपनी स्ट्रगल भरी लाइफ को लेकर चर्चा में आते रहते हैं। अक्सर इन सितारों की चर्चा होती रहती है। आज हम आपको हिंदी सिनेमा के उस स्टार के बारे में बता रहे हैं, जिनकी किस्मत एक फ्लाइट ने बदल दी थी। अब आप सोच रहे होंगे कि एक फ्लाइट भला कैसे किसी इंसान की जिंदगी बदल सकती है, तो आइए जानते हैं इस कहानी के बारे में और कौन हैं से स्टार?
किस स्टार की हो रही बात?
दरअसल, हम जिस स्टार की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार हैं, जिनका असली नाम राजीव हरिओम भाटिया हैं। जी हां, राजीव हरिओम भाटिया की ही किस्तम एक फ्लाइट ने बदल दी थी। साल 1967 में 9 सितंबर को राजीव का जन्म हुआ था। राजीव पंजाब के अमृतसर में पैदा हुए थे। राजीव के पापा की बात करें तो वो भारतीय सेना में अधिकारी थी।
वेटर की नौकरी की
अक्षय कुमार की फैमिली पहले तो दिल्ली में रहती थी, लेकिन फिर वो मुंबई शिफ्ट हो गए थे। अक्षय ने अपनी पढ़ाई कीऔर इसके बाद उन्होंने ताइक्वांडो की ट्रेनिंग ली। अक्षय ने ये तब किया, जब वो सिर्फ 8वीं क्लास में थे। इसके बाद उन्होंने बैंकॉक कै रुख किया और वहां पर उन्होंने मुआ थाई सीखा। इतना ही नहीं बल्कि यहां पर उन्होंने एक होटल में शेफ और वेटर की भी नौकरी की।
15 महीने तक फ्री में काम
अक्षय की जिंदगी यूं ही चल रही थी, फिर एक दिन मार्शल आर्ट्स के एक छात्र ने उन्हें कहा कि वो मॉडलिंग क्यों नहीं करते। दरअसल, ये छात्र खुद भी एक फोटोग्राफर था। अक्षय ने उनकी बात सुन ली और मॉडलिंग का रुख किया, लेकिन शुरू में वो सफल नहीं हो पाए। इतना ही नहीं बल्कि एक पोर्टफोलियो के लिए उन्होंने 15 महीने तक एक फोटोग्राफर के संग फ्री में काम भी किया था।
फ्लाइट छूटी
इसके बाद अक्षय को धीरे-धीरे मॉडलिंग के छोटे-मोटे प्रोजेक्ट्स मिलने लगे और खिलाड़ी कुमार ने एक्टिंग का रुख कर लिया। अक्षय को बड़े तो नहीं लेकिन छोटे-मोटे रोल मिलते रहे। फिर एक दिन अक्षय को एक फैशन शो में जाना था और उनकी सुबह की फ्लाइट थी, लेकिन उन्हें लगा कि शाम की फ्लाइट है। इसके चक्कर में अक्षय फैशन शो से बाहर हो गए क्योंकि उनकी फ्लाइट छूट गई।
फिल्म का मिला ऑफर
फ्लाइट छूट जाने से अक्षय बहुत उदाय थे, लेकिन उनकी मां ने कहा कि परेशान ना हो कुछ अच्छा ही होगा। फिर उसी दिन अक्षय नटराज स्टूडियो गए। रिपोर्ट्स की मानें तो, यही पर अक्षय को फिल्म ‘दीदार’ के लीड रोल मिला था। इसके बाद अक्षय ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
यह भी पढ़ें- ‘किसी ने तवायफ, तो किसी ने निभाया ये किरदार…’, बॉलीवुड में काम करते हैं नेपाली स्टार्स
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड सितारों का टूटा दिल, पोस्ट किया शेयर
17 mins agoथिएटर से बॉलीवुड तक, ऐसे बने नाना पाटेकर एक्टिंग के 'बादशाह'
41 mins agoनिधन से पहले क्या कर रहे थे नाना पाटेकर? चार दिन पुराना VIDEO आया सामने
43 mins agoकभी पीते थे रोज 60 सिगरेट, जानें नाना पाटेकर ने कैसे छोड़ी थी स्मोकिंग
1 hr ago'अग्नि साक्षी' से 'वेलकम' तक, नाना पाटेकर के वो 5 सीन्स जो बने आइकॉनिक
1 hr ago80 करोड़ की संपत्ति, फिर भी 1BHK फ्लैट में क्यों रहते थे नाना पाटेकर, जानें
1 hr agoकौन हैं नाना पाटेकर की पत्नी? IIT छोड़ चुनी एक्टिंग
2 hrs agoNana Patekar Upcoming Movies: नाना पाटेकर इन 2 फिल्मों में आएंगे नजर
2 hrs agoLive: नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड में पसरा मातम
2 hrs agoनाना पाटेकर का कैसे हुआ निधन? घर में मिले थे बेहोश, अस्पताल में हुई मौत
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines