बॉलीवुड के कुछ ही ऐसे कपल्स हैं, जो खुलम खुला प्यार करना जानते हैं। अली फजल-ऋचा चड्ढा, रितेश देशमुख- जेनेलिया डिसूजा, तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा जैसे कपल्स ने अपने रिश्तों को कभी छिपाने की कोशिश नहीं की। हालांकि, आजकल बी-टाउन में एक ट्रेंड चल पड़ा है, जहां सेलेब्स के प्यार का हिंट तो मिलता है, लेकिन ये खुलकर दुनिया के सामने अपने रिलेशनशिप को एक्सेप्ट नहीं करते। तो चलिए जानते हैं उन 5 कपल्स के नाम जिनका रिश्ता अभी तक ऑफिशियली कन्फर्म नहीं हुआ है।
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा
रश्मिका और विजय का नाम आए दिन सुर्खियों में छाया रहता है। हाल ही में रश्मिका ने अपने बर्थडे पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिसके बाद ऐसे कयास लगाए जाने लगे कि ये दोनों साथ में विदेश में बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे थे। दरअसल, दोनों की तस्वीरें एक ही लोकेशन से थीं। इसके अलावा कभी रश्मिका- विजय की कैप लगाए हुए नजर आती हैं, तो कभी उनके घर से तस्वीरें शेयर करती हैं। सेलिब्रिटीज भी इन दोनों को एक-दूसरे के नाम से छेड़ते हैं। फिर भी अभी तक सबके सामने इन दोनों ने ये कबूल नहीं किया कि ये डेट कर रहे हैं।
सुहाना खान और अगस्त्य नंदा
किंग खान की लाडली का नाम भी काफी समय से अमिताभ बच्चन के नाती के साथ जुड़ रहा है। ये दोनों अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते हैं। बॉलीवुड गलियारों में ऐसे चर्चे हैं कि ये दोनों एक-दूसरे के प्यार में कैद हैं। हालांकि, सुहाना और अगस्त्य ने अपनी लव लाइफ पर अभी तक चुप्पी साधी हुई है।
अनन्या पांडे और वॉकर ब्लैंको
आदित्य रॉय कपूर से ब्रेकअप के बाद अनन्या पांडे का नाम मॉडल वॉकर ब्लैंको के साथ जुड़ चुका है। सोशल मीडिया पर इन दोनों के प्यार का हिंट अक्सर मिल ही जाता है। फिर भी अनन्या सबके सामने ये बोलने से कतरा रही हैं कि वो वॉकर ब्लैंको को डेट कर रही हैं। अब तक अनन्या पांडे ने पब्लिक्ली अपने रिश्तों को कोई नाम नहीं दिया है।
खुशी कपूर और वेदांग रैना
जाह्नवी कपूर जहां शिखर पहाड़िया के साथ अपने रिलेशनशिप को कंफर्म कर चुकी हैं। वहीं, उनकी छोटी बहन खुशी कपूर अभी भी वेदांग रैना के साथ रिलेशनशिप पर चुप हैं। दोनों हर इवेंट में साथ नजर आते हैं। साथ टाइम स्पेंड करते हैं और एक-दूसरे को सपोर्ट भी करते हैं, फिर भी खुलकर ये नहीं बोलते कि दोनों बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड हैं।
यह भी पढ़ें: ‘ड्रीम कार’ खरीद भावुक हुए Avinash Dwivedi, पत्नी Sambhavna Seth के नाम लिखा खास नोट
कीर्ति सेनन और कबीर बहिया
एक्ट्रेस कीर्ति सेनन को लेकर ऐसी रूमर्स हैं कि वो बिजनेसमैन कबीर बहिया को डेट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर इनकी साथ में कई तस्वीरें भी वायरल हो चुकी हैं और ये भी अफवाहें हैं कि जल्द ही ये दोनों शादी करने वाले हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने अभी तक ऑफिशियली अपना रिलेशनशिप कंफर्म नहीं किया है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
14 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
18 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
19 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
19 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
20 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
21 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
21 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
22 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines