Influencer Death News: सोशल मीडिया से बेहद दुखद खबर आ रही है। 27 साल की पॉपुलर इन्फ्लुएंसर की एक होटल में मौत हो गई। जैसे ही खबर सामने आई तो हर कोई हैरान और परेशान हो गया। इस दौरान उनका परिवार भी उनके साथ था, लेकिन कोई कुछ नहीं कर सका और देखते ही देखते लड़की की जान चली गई। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कार्डियक अरेस्ट की वजह से इन्फ्लुएंसर की जान गई है।
छोटी बहन ने दी जानकारी
कैरोल अकोस्टा, जो सोशल मीडिया पर किलाडामेंटे नाम से पॉपुलर है उनकी अचानक आई मौत हुई है। दरअसल, 27 साल की अकोस्टा न्यूयॉर्क के एक होटल में खाना खा रही थी, इस दौरान उन्होंने सांस लेने में दिक्कत और बेचैनी होने की शिकायत की। देखते ही देखते बदहवास हो गई, आनन-फानन में उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कैरोल अकोस्टा की छोटी बहन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए उनके निधन की पुष्टि की है।
Influencer Death News
यूजर्स ने किए कमेंट्स
कैरोल अकोस्टा की बहन ने अपने पोस्ट में जानकारी देते हुए लिखा कि मैं तुमसे प्यार करती हूं बहन और हमेशा करती रहूंगी। मुझे तुम्हारे जैसी बड़ी दिल वाली बहन देने के लिए मैं भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं। मेरी बहन को भगवान शांति दें, आराम करो। कैरोल की बहन का पोस्ट सामने आने के बाद इस पर इंटरनेट यूजर्स की कमेंट्स की भी बाढ़-सी आ गई है।
कैरोल अकोस्टा के चचेरे भाई ने क्या कहा?
इसके अलावा अगर कैरोल अकोस्टा की बात करें तो उनके सोशल मीडिया पर 6 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वो दो बच्चों की मां भी थी। वहीं, इन्फ्लुएंसर ने चचेरे भाई ने भी अपनी कजिन बहन की मौत के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि मुझे इतना पता है कि वो बेहद नॉर्मल तरह से खाना खा रही थी और अचानक ही उसका दम घुटने लगा।
बॉडी पॉजिटिविटी कंटेंट को लेकर मशहूर
उन्होंने बताया कि कैरोल को अचानक से सांस लेने में दिक्कत होने लगी। शायद उसे किसी तरह का कोई दौरा पड़ा। हम उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए, लेकिन उसे नहीं बचा सके। बता दें कि कैरोल अपने बॉडी पॉजिटिविटी कंटेंट को लेकर पॉपुलर थी और इसको लेकर पोस्ट शेयर करती थी। कैरोल ने कम उम्र में लोगों की मदद की। वहीं, अब उनके निधन से उनके चाहने वाले भी दुखी हैं।
यह भी पढ़ें- Ram Charan ने पीड़ित परिवार को दिए 10 लाख, Game Changer के इवेंट के बाद हुई थी 2 लोगों की मौत
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
5 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
8 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
9 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
10 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
10 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
10 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
11 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
12 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
12 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines