Bobby Deol, Animal: बीते महीने यानी 1 दिसंबर, 2023 को फिल्म ‘एनिमल’ ने सिनेमाघरों में एंट्री की। इस फिल्म के लिए दर्शकों में अलग ही क्रेज बना हुआ है। साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी कई धमाके किए।
फिल्म में अभिनेता बॉबी देओल के किरदार को लोगों ने खूब प्यार दिया, जिसके बाद से वो सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में एक्टर को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वो फैंस से घिरे नजर आए।
यह भी पढ़ें- पहली पत्नी से अलग होना Aamir के लिए था मुश्किल, Reena Dutta से तलाक लेने के बाद ट्रॉमा से गुजरे एक्टर
यूजर्स जमकर दे रहे रिएक्शन
सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में ‘एनिमल’ एक्टर बॉबी देओल फैंस से घिरे नजर आ रहे हैं। बॉबी फैंस के बीच से निकलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन नहीं निकल पा रहे हैं। वहीं, अब इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि अब तो भाई बॉडीगार्ड रख लो। दूसरे यूजर ने लिखा कि बॉबी जी अभी एक बॉडीगार्ड रख लो।
फिल्म में कई बड़े सितारे
इतना ही नहीं बल्कि तीसरे यूजर ने लिखा कि आपने तो फिल्म में गदर ही मचा दिया। इस वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म ‘एनिमल’ में बॉबी के अलावा रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, तृप्ति डिमरी, सिद्धांत कार्निक सहित कई स्टार्स नजर आए हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म शानदार कमाई कर रही हैं।
इतने करोड़ के बजट में बनी ‘एनिमल’
बता दें कि फिल्म ‘एनिमल’ में बॉबी देओल के चंद मिनटों के रोल ने ही बवाल मचा दिया। इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म से उनका गाना जमाल कुडू ने भी खूब पॉपुलैरिटी हासिल की है। बताते चलें कि संदीप रेड्डी वांगा की इस फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपये है। अपने बजट का हासिल कर फिल्म ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं।
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
12 mins agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 hr agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
17 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
20 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
21 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
22 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
23 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
23 hrs agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines