Bobby Deol On Animal: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और बॉबी देओल (Bobby Deol) की ‘एनिमल’ (Animal) धूम मचा रही है। अपनी रिलीज के पांच दिनों के अंदर फिल्म ने 283.74 करोड़ की कमाई कर चुकी है। वहीं, फिल्म में सभी के किरदार को खूब पसंद किया जा रहा है और साथ ही फिल्म की कहानी भी दर्शकों को पसंद आ रही है। फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में बॉबी देओल विलेन के किरदार में नजर आ रहे हैं। हालांकि, फिल्म में एक्टर के कम स्क्रीन टाइम कम होने से उनके फैंस काफी निराश हैं, जिसको लेकर हाल में एक्टर ने भी अपनी बात रखी।
हाल में उन्होंने एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में फिल्म में अपने स्क्रीन टाइम को लेकर खुलकर बात की। न्यूज पोर्टल के साथ इंटरव्यू के दौरान बॉबी देओल से पूछा गया, ‘क्या ने ‘एनिमल’ में स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताना चाहते हैं या नहीं’? इस पर एक्टर कहते हैं, ‘वे चाहते थे कि काशा उन्हें भी बड़ी स्क्रीन पर समय बिताने का मौका मिलता और हर जगह मुझसे यही सवाल किया जा रहा है’।
‘मेरे पास 15 दिनों का मौका मिला था’
बॉबी देओल आगे बात करते हुए कहते हैं, ‘लेकिन मुझे पता था कि मुझे 15 दिनों का ही मौका मिला है और मैं संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) के साथ काम कर रहा हूं। मुझे पता है कि ये मेरे लिए अद्भुत होने वाला है और यही मैं करना भी चाहता था। इसलिए नहीं कि मैंने कहा था कि मैं बड़ी स्क्रीन देखना चाहता हूं’। इसके अलावा बॉबी ने हंसते हुए यह भी कहा, ‘हर कोई चाहता था कि मेरा किरदार बड़ा हो, लेकिन मेरे लिए इतना भूमिका ही बहुत बड़ी थी’।
यह भी पढ़ें: Rashmika-Alia के बाद अब देसी गर्ल हुई Deepfake का शिकार, वायरल हो रहा Priyanka Chopra का वीडियो
बाप-बेटे की कहानी है Animal
बता दें कि शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की ‘कबीर सिंह’ (Kabir Singh) का निर्देशन करने वाले संदीप रेड्डी वांगा की ‘एनिमल’ (Animal) दूसरी डायरेक्टोरियल फिल्म है, जो शुक्रवार 1 दिसंबर को पांच भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज़ किया गया था। फिल्म में रणबीर और रश्मिका के अलावा अनिल कपूर, शक्ति कपूर और तृप्ति डिमरी जैसे शानदार कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी बाप-बेटे के बीच प्यार और अंडरस्टैंडिंग को दिखाती है। साथ ही फिल्म में भर-भर के खून खराबा और वायलेंस भी देखने को मिलता है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
13 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
17 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
17 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
18 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
19 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
20 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
20 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
21 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines