Oops Ab Kya को पछाड़कर OTT पर छा गई ये 'बदनाम' सीरीज, करीब 10 मिलियन व्यूज के साथ बनी नंबर 1

Aashram Season 3 Trending on OTT: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जब से बॉबी देओल की सीरीज आश्रम के सीजन 3 का दूसरा पार्ट रिलीज हुआ है, ये पूरी तरह से छा गया है। इसे अब सबसे ज्यादा देखा जा रहा है।

Aashram Season 3 Trending on OTT

Aashram Season 3 Trending on OTT

Aashram Season 3 Trending on OTT: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इन दिनों कई सीरीज और शोज अपने बेहतरीन कॉन्टेंट की वजह से ना सिर्फ दर्शकों को एंटरटेन करते हैं बल्कि एक के बाद एक कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम कर लेते हैं। अब हाल ही में जियो हॉटस्टार, नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो पर कुछ शानदार सीरीज और फिल्में रिलीज हुई हैं।

विज्ञापन

हर हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर नई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होती हैं, जिनमें से कुछ दर्शकों का दिल जीत लेती हैं, तो कुछ बुरी तरह फ्लॉप हो जाती हैं। इसी तरह पिछले हफ्ते ओटीटी पर किन फिल्मों और सीरीज ने धूम मचाई है, इसका खुलासा Ormax Media की लेटेस्ट रिपोर्ट में हुआ है। इस रिपोर्ट में उन टॉप 10 वेब सीरीज और फिल्मों के नाम सामने आए हैं, जिन्हें इस समय दर्शक सबसे ज्यादा देख रहे हैं।

विज्ञापन

‘आश्रम सीजन 3 पार्ट 2’ बना नंबर 1

इस हफ्ते ओटीटी की दुनिया में सबसे ज्यादा चर्चा बॉबी देओल स्टारर ‘आश्रम 3 पार्ट 2’ की हो रही है। इस सीरीज में बाबा निराला का अंत दिखाया गया और भोपा स्वामी ने नए बाबा के रूप में सत्ता संभाल ली। दर्शकों को इसका क्लाइमैक्स बेहद पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है। इस सीरीज को फिलहाल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है।

विज्ञापन

टॉप 5 में कौन-कौन शामिल?

‘आश्रम 3 पार्ट 2’ के बाद कौन-से शो और फिल्में दर्शकों को सबसे ज्यादा पसंद आईं? Ormax Media की रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे नंबर पर ‘ऊप्स अब क्या’ (Oops Ab Kya) है, जो एक हल्की-फुल्की कॉमेडी सीरीज है। वहीं तीसरे नंबर पर ‘शार्क टैंक इंडिया सीजन 4’ ने अपनी जगह बनाई है। ये शो हर बार की तरह इस बार भी दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है।

चौथे नंबर पर यामी गौतम और प्रतीक गांधी की फिल्म ‘धूम धाम’ है, जो रोमांस, थ्रिल और कॉमेडी का बेहतरीन मिश्रण है। इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। पांचवें स्थान पर ‘पावर ऑफ पंच’ नाम की वेब सीरीज है, जो जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है।

विज्ञापन

टॉप 10 की लिस्ट में कौन-कौन?

इसी लिस्ट की बात करें तो छठे नंबर पर नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘डब्बा कार्टल’ है। हालांकि, पहले हफ्ते में ये सीरीज दर्शकों को उतना इंप्रेस नहीं कर पाई, लेकिन फिर भी इसे ठीक-ठाक व्यूअरशिप मिल रही है।

सातवें स्थान पर ‘कौशल जी वर्सेज कौशल’ नाम की एक फैमिली ड्रामा फिल्म है, जो जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। यह फिल्म हल्की-फुल्की कॉमेडी के साथ इमोशनल फैक्टर भी लेकर आई है। आठवें नंबर पर ‘स्कूल फ्रेंड्स सीजन 3’ ने अपनी जगह बनाई है, जो टीनएजर्स के बीच काफी पॉपुलर है। नौवें नंबर पर ‘दिल, दोस्ती और डॉग्स’ है, जो हल्की-फुल्की कॉमेडी और इमोशंस से भरपूर है। दसवें स्थान पर ‘क्राइम बीट’ नाम की क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज है, जो ZEE5 पर स्ट्रीम हो रही है। ये सीरीज सस्पेंस और थ्रिल के दम पर दर्शकों को बांधे रख रही है।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ