Bobby Deol, Ranbir Kapoor: साल 2023 के आखिर में आई फिल्म ‘एनिमल’ किसको याद नहीं होगी. इस फिल्म ने लोगों का दिल जीत लिया था और इसकी खूब तारीफ भी हुई थी. हालांकि, कुछ लोगों ने फिल्म की आलोचना भी की थी. इसके बावजूद भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा कलेक्शन किया था और सुपरहिट साबित हुई थी. फिल्म में बॉबी देओल के किरदार ने तो कमाल ही कर दिया था. अब बॉबी ने रणबीर कपूर के किरदार पर भारी पड़ने पर अपना रिएक्शन दिया है.
बॉबी देओल ने फिल्म ‘एनिमल’ पर की बात
दरअसल, हाल ही में बॉबी देओल ने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में इस बारे में बात की. इस दौरान अभिनेता से सवाल किया गया कि फिल्म में रणबीर कपूर पर भारी पड़ने के बारे में उनका क्या कहना है? इस पर बॉबी ने जवाब दिया कि ऐसी कोई बात नहीं है. अगर रणबीर कपूर ने फिल्म के 3 घंटे संभाले हैं और मैंने सिर्फ 15 मिनट तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि अगर रणबीर उन तीन घंटों को नहीं संभाल पाते तो मेरे 15 मिनट की भी कोई वैल्यू नहीं रह जाती.
हीरो और विलेन एक ही टक्कर के- बॉबी
इसके आगे उन्होंने अपने किरदार के बारे में बात की और कहा कि मेरा किरदार रणबीर की वजह से ही सफल हुआ है, अगर वो ठीक से अपने रोल को नहीं करता तो मेरे आने का कोई मतलब नहीं रह जाता. एक्टर ने आगे कहा कि मैं किस्मत वाला हूं. साथ ही उन्होंने कहा कि कोई भी एक्शन ड्रामा तभी चल पाती है, जब हीरो और विलेन दोनों ही एक टक्कर के मजबूत होते हैं.
फिल्म में क्रूर विलेन बने थे बॉबी
फिल्म ‘एनिमल’ में अगर बॉबी देओल के किरदार की बात करें तो इस फिल्म में उन्होंने अबरार हक का किरदार निभाया था, जो लोगों को बेहद पसंद भी आया था. हालांकि, उनके इस रोल में वो एक बेहद क्रूर विलेन के तौर पर नजर आए थे. फिल्म ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर खूब बवाल काटा था. इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म का दूसरा पार्ट भी आएगा. इसका हिंट फिल्म के आखिर में मिलता है.
यह भी पढ़ें- Rajinikanth ने किए बदरीविशाल के दर्शन, Badrinath Dham से सुपरस्टार का वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
1 hr ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
1 hr agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
2 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
2 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
5 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
12 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
13 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
14 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
15 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines