Dharmendra Latest News: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र इस वक्त अस्पताल में एडमिट हैं. पूरा देओल परिवार अभिनेता के पास है. सभी हीमैन के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक धर्मेंद्र की चर्चा हो रही है. हर कोई अभिनेता का हेल्थ अपडेट जानना चाहता है. इस बीच अब बॉबी देओल का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद फैंस भी परेशान हो गए हैं.
बॉबी देओल का एक वीडियो आया सामने
दरअसल, सोशल मीडिया पर बॉबी देओल का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बॉबी देओल, अस्पताल से जा रहे हैं और उन्होंने अपने चेहरे को हाथ से छुपाया हुआ है. इस दौरान बॉबी बेहद इमोशनल और मायूस नजर आए. हालांकि, उन्होंने एक भी बार पैप्स की तरफ या कैमरे की ओर नहीं देखा और वो अपना चेहरा छुपाए कार में बैठे रहे.
शाहरुख खान अस्पताल से निकलते दिखे
इंटरनेट पर इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस की भी टेंशन बढ़ गई है. यूजर्स कमेंट्स करके अभिनेता का हेल्थ अपडेट जानना चाह रहे हैं. इसके अलावा सोशल मीडिया पर एक और भी वीडियो सामने आया है, जिसमें शाहरुख खान को अस्पताल से निकलते हुए देखा गया है. धर्मेंद्र का हाल लेने के बाद किंग खान को भी हॉस्पिटल से जाते हुए पैप्स ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड किया.
सेलेब्स पहुंचे रहे हेल्थ अपडेट जानने
गौरतलब है कि जबसे धर्मेंद्र के अस्पताल में एडमिट होने की खबरें सामने आई हैं, तबसे ही सेलेब्स उनका हाल लेने के लिए जा रहे हैं. बीती रात सलमान खान भी हीमैन की तबीयत जानने के लिए अस्पताल आए थे. इसके अलावा आमिर खान, अमीषा पटेल, शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, गोविंदा सहित कई सितारे अस्पताल जाकर दिग्गज अभिनेता का हाल ले चुके हैं.
हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा
बता दें कि आज सुबह धर्मेंद्र के निधन की झूठी खबरें सामने आई थी, जिसके बाद हेमा मालिनी का गुस्सा फूटा था. हेमा ने पोस्ट शेयर करके कहा था कि जो कुछ हो रहा है, वो माफ करने के लायक नहीं है, जिम्मेदार चैनल एक ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं? जिस पर इलाज का असर हो रहा है और वो ठीक हो रहा है? यह बेहद अपमानजनक और गैरजिम्मेदाराना है. प्लीज परिवार और उनकी प्राइवेसी का पूरा सम्मान करें.
यह भी पढ़ें- ‘धरम जी की कोई टीम नहीं, फिर कहां से…’, Dharmendra की झूठी मौत की रूमर्स पर भड़के शत्रुघ्न सिन्हा, कही ये बात
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
1 hr agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
2 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
18 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
22 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
22 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
23 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines