Bobby Deol Lord Status: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपना धमाल मचा रही है। संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रिलीज के 10 दिनों के अंदर 400 करोड़ का शानदार आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म में सभी किरदारों को लेकर दर्शकों की अलग-अलग राय है, लेकिन फिल्म में सबसे ज्यादा ध्यान विलेन के किरदार ने खींचा, जिसको “आश्रम” फेम एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) ने निभाया है।
फिल्म में बॉबी के खतरनाक “साइलेंट किलर” का किरदार लोगों को खूब पसंद आ रहा है। फिल्म में उनकी धांसू एंट्री और डांस ने लोगों का दिल जीत लिया है, जिसके बाद पूरे सोशल मीडिया पर केवल बॉबी देओल के ही चर्चे हो रहे हैं। इतना ही नहीं, उनको सोशल मीडिया यूजर्स की ओर से “लॉर्ड बॉबी देओल” (Lord Bobby Deol) को टैग मिल चुका है, लेकिन इसका क्या मतलब होता है? चलिए इसके बारे में जानते हैं।
बॉबी देओल से Lord Bobby Deol बने स्टार
बॉबी देओल ने अपने करियर की शुरुआत साल 1995 में आई फिल्म ‘बरसात’ से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद एक्टर कई हिट फिल्में दी, जिनमें ‘गुप्त’, ‘सोल्जर’ और ‘हमराज’ जैसी फिल्में शामिल हैं, लेकिन बॉलीवुड में शानदार शुरुआत करने के कुछ समय बाद अचानक ही उनके करियर में एक बड़ा बदलाव आया और उनकी एक के एक फिल्में बड़ी फ्लॉप साबित होने लगी और वो इंडस्ट्री से गायब से हो गए।
वहीं, उन्होंने साल 2020 में बॉबी ने वेब सीरीज ‘आश्रम’ से ओटीटी डेब्यू किया, जिसको खूब पसंद किया गया। वहीं, अब बॉबी ने ‘एनिमल’ में एक खूंखार और खतरनाक “साइलेंट किलर” के किरदार में बड़े पर्दे पर धांसू एंट्री मारी, जिसने फैंस को मंत्रमुग्ध कर दिया। (Bobby Deol Lord Status)
यह भी पढ़ें: Animal का बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी, देशभर में ‘दंगल’ को पछाड़; वर्ल्डवाइड Gadar 2 से निकली आगे
https://twitter.com/WittyWordsmith9/status/1727679401436024984
Lord Bobby Deol का क्या मतलब होता है?
दरअसल, सोशल मीडिया पर बॉबी देओल के कई फैन पेज हैं, जो लगातार एक्टर से जुड़ी और उनकी फिल्मों के मीम्स शेयर करते रहते हैं। वहीं, कोरोना के समय उनके मीम्स को खूब वायरल हुए थे, जिसमें यह दावा किया था कि 90 के दशक में बॉबी की फिल्मों ने सालों पहले कोरोना जैसी बीमारी और आने वाले सालों का प्रेडिक्शन कर दिया था। जैसे “और प्यार हो गया” में टेस्ट करना और छूने से बीमारी फैलती है। वहीं “बिच्छू” में क्वारनटीन करना।
इसके अलावा बॉबी ने अपनी फिल्म ‘अजनबी’ में ऑनलाइन फ्रॉड के बारे में प्रेडिक्शन किया था, जो आज के समय में बहुत तेजी से हो रहा है। इसके अलावा साल 2008 में ‘एयर पोर्ड्स’ को लेकर भी प्रेडिक्शन किया था, जो आज के समय में काफी यूज किए जाते हैं। वहीं, अब उनके फैंस का कहना है कि ‘एनिमल’ में बॉबी के किरदार में कुछ प्रेडिक्शन है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर उनको “लॉर्ड बॉबी देओल” का टैग मिला है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
6 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines