Bobby Deol Jamal Kudu Dancing Video Viral: बॉबी देओल (Bobby Deol) कई सालों बाद बॉलीवुड में कमबैक करते ही पूरी दुनिया पर छा चुके हैं। एक्टर कब बॉबी से लार्ड बॉबी बने ये तो उन्हें भी पता नहीं चला। फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) ने उनकी किस्मत रातों-रात बदल दी। इस मूवी में बॉबी देओल का किरदार भले ही साइलेंट था लेकिन उनकी परफॉरमेंस ने स्क्रीन पर जो शोर मचाया है उससे वो एक बार फिर इंडस्ट्री में स्थापित हो गए हैं। उनके आगे तो लीड एक्टर यानी रणबीर कपूर भी नहीं टिक पाए। सिर्फ एक डांस परफॉरमेंस से उन्होंने फैंस के दिल जीत लिए। अब वो जहां भी जाते हैं फैंस उनसे वहीं डांस करने की डिमांड करते हैं।
यह भी पढ़ें: Akshay Kumar और Tiger Shroff की ऐसी हालत में सामने आई तस्वीर, वायरल होंगे मीम्स
भांजी के संगीत में बॉबी ने जमाया रंग
उनका ‘जमाल कुडु’ पर डांस पूरी दुनिया में मशहूर हो गया है। सिर पर गिलास रखकर उन्होंने जो स्टेप किए हैं अब लोग उसे फॉलो करने की कोशिश करते रहते हैं लेकिन उन्हें कोई कॉपी नहीं कर पाता। ऐसे में अब ये बॉबी देओल का सिग्नेचर डांस बन चुका है। वहीं, अब बॉबी देओल का यही डांस करते हुए एक और वीडियो वायरल हो रहा है। अब उन्होंने अपनी भांजी की संगीत सेरेमनी में ऐसा परफॉरमेंस दिया कि वहां मौजूद हर शख्स उन्हीं को देखता रह गया। एक्टर ने स्टेज पर कब्जा कर लिया और सिर पर गिलास रखकर जमकर ‘जमाल कुडु‘ (Jamal Kudu) किया।
बॉबी ने जमकर किया जमाल कुडु
इस दौरान वहां मौजूद सभी लोग एक्टर का स्टाइल कॉपी करने की कोशिश करते दिखे। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। एक्टर का स्टाइल इंटरनेट पर छा गया है। अब जब भी वो अपने सिर पर गिलास रख पार्टी में थिरकते हैं तो लोग उनके दीवाने हो जाते हैं। ऐसे में इस बार उन्होंने अपनी इस परफॉरमेंस से भांजी निकिता की शादी में भी जान डाल दी है और सारी लाइमलाइट लूट ली है। अगर वो इसी तरह फंक्शन्स में परफॉर्म करते रहेंगे तो लोग दूल्हा-दुल्हन को छोड़ उन्हें ही देखते रहेंगे।
फैंस ने यूं किया रिएक्ट
वहीं, सोशल मीडिया यूजर्स भी सामने आए इस वीडियो पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। अब एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट किया, ‘अब ये हर शादी में डांस एंथम बन चुका है।’ एक फैन बोला, ‘क्या बात है लार्ड।’ तो एक ट्रोलर कहता है, ‘मुझे समझ नहीं आ रहा उनके रोल को इतनी हाइप क्यों मिल रही है। यह सचमुच 10 मिनट की सबसे बेकार भूमिका थी जिसमें उनका एक भी डायलॉग नहीं था। उनका कैरेक्टर पूरी तरह से महिलाओं का शोषण करने वाला था और इसके लिए उन्हें भगवान की उपाधि दी जा रही है?’ एक शख्स बोला, ‘मुझको राणा जी माफ करना में अमरीश पुरी से बेहतर डांस कोई नहीं कर सकता।’ एक यूजर ने लिखा, ‘बॉबी देओल भी बोर हो गए होंगे वही स्टेप कर के।’
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines