हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

24 साल पुरानी वो फिल्म, जिसकी कहानी से ज्यादा हिट हैं गाने; बॉबी देओल और अक्षय खन्ना की जोड़ी ने जीता था दिल

बॉलीवुड की एक फिल्म ऐसी है जो 24 साल पहले रिलीज हुई थी और इस फिल्म के गाने फिल्म की कहानी से ज्यादा फेमस हैं. आज भी ये गाने ऑडियंस की जुबान पर रटे हुए हैं. चलिए जानते हैं आखिर ये फिल्म कौन सी है.

विज्ञापन

बॉलीवुड की कई फिल्में ऐसी हैं जो ऑडियंस के बीच आइकॉनिक बन जाती हैं. वहीं कुछ फिल्में ऐसी भी होती हैं जिनकी कहानी से ज्यादा फिल्म के गानों को पसंद किया जाता है. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी कहानी से ज्यादा गाने फेमस हुए थे. 24 साल पहले आई इस फिल्म के गानों ने ऑडियंस का दिल जीत लिया था. आज भी फैंस इस फिल्म के गानों के दीवाने हैं. वहीं फिल्म में बॉबी देओल और अक्षय खन्ना की जोड़ी भी देखने को मिली थी. चलिए जानते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.

24 साल पहले रिलीज हुई थी फिल्म

अक्षय खन्ना और बॉबी देओल की आइकॉनिक जोड़ी 24 साल पहले आई फिल्म ‘हमराज’ में देखने को मिली थी. अब्बास-मस्तान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अक्षय खन्ना और बॉबी देओल की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था. वहीं इन दोनों के साथ-साथ फिल्म में अमीषा पटेल भी लीड रोल में थीं. साल 2002 में आई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन फिल्म के गाने सुपरहिट हो गए थे.

यह भी पढ़ें: विक्रांत मैसी ने इन 5 फिल्मों से जीता दिल, एक की वजह से मिला नेशनल अवॉर्ड; क्या आपने देखी?

विज्ञापन

इन सिंगर्स ने गाए गाने

फिल्म के सभी गाने आज भी यूट्यूब पर काफी पॉपुलर हैं. इन गानों के व्यूज यूट्यूब पर मिलियन में हैं. वहीं फिल्म के सभी गानों को अल्का याग्निक, उदित नारायण, शान, कविता कृष्णमूर्ति, सुनिधि चौहान, के.के, सुनिधि चौहान, सोनू निगम, जसपिंदर नरूला और कुमार सानू जैसे दिग्गज सिंगर्स ने गाए थे. इन सिंगर्स ने अपनी आवाज से सभी गानों में जान डाल दी थी और ये ऑडियंस की जुबान पर रट गए थे.

यह भी पढ़ें: ‘मैं मां बनना चाहती हूं…’ आम्रपाली दुबे की ख्वाहिश सुन घरवालों के उड़े होश; एक्ट्रेस ने खोला दिल का राज

विज्ञापन

फिल्म के गाने

‘हमराज’ फिल्म के गानों की लिस्ट में 5 सुपरहिट गाने शामिल हैं. इनमें ‘सनम मेरे हमराज’, ‘बर्दाश्त नहीं कर सकता’, ‘ओ जाने जाना’, ‘तूने जिंदगी में आके’ और ‘दिल ने कर लिया है ऐतबार’ जैसे सॉन्ग्स शामिल हैं. आज भी कोई शादी हो या कोई पार्टी, कहीं ना कहीं ये गाने सुनने को मिल जाते हैं. वहीं ये ही वजह है कि बॉलीवुड की इस फिल्म की कहानी से ज्यादा गानों ने चर्चाएं बटोरी थी. 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola