बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को बड़ा झटका लग गया है। एक्टर को BMC (बृहन्मुंबई नगर निगम) का नोटिस मिला है। एक्टर को अब BMC ने कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। दरअसल, बीएमसी ने मलाड के मढ़ क्षेत्र में स्थित एरंगल गांव में कथित रूप से अनधिकृत ग्राउंड फ्लोर बनाने के लिए मिथुन चक्रवर्ती को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
मिथुन चक्रवर्ती को सात दिनों के अंदर देना होगा जवाब
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई नगर निगम अधिनियम (MMC) की धारा 351 (1 ए) के तहत ये नोटिस जारी किया गया है। मिथुन चक्रवर्ती को 10 मई को नोटिस मिला था और अब एक्टर को सात दिनों के अंदर अपने इस निर्माण को उचित ठहराना होगा। अगर एक्टर इस निर्माण को सही नहीं ठहरा पाए तो उनके खिलाफ बड़ा एक्शन लिया जा सकता है और संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिला, तो इसे ध्वस्त भी किया जा सकता है। एक्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।
इलीगल कंस्ट्रक्शन से जुड़ा है मामला
बताया जा रहा है कि मढ़ क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर बीएमसी बड़ी कार्रवाई कर रही है। बीएमसी अधिकारियों ने मढ़ क्षेत्र में करीब 101 इलीगल कंस्ट्रक्शंस का पता लगाया है। बताया जा रहा है कि कथित तौर पर जाली दस्तावेजों के जरिए यहां कई बंगले बनाए गए हैं। अब मई के आखिर तक ऐसी सभी इलीगल कंस्ट्रक्शंस को हटाने का इरादा बनाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Entertainment LIVE: Aishwarya और Abhishek Bhachchan का वीडियो वायरल, जानें Cannes 2025 में क्या-क्या हुआ?
BMC के नोटिस पर क्या बोले मिथुन चक्रवर्ती?
वहीं, दूसरी तरफ मिथुन चक्रवर्ती का इस मामले पर बयान भी सामने आ गया है। एक्टर ने आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए इन दावों को नकार दिया है। एक्टर का कहना है कि उनके पास कोई अनधिकृत संरचना नहीं है। कई लोगों को नोटिस भेजे गए हैं और वो अपने जवाब भेज रहे हैं। अब देखना होगा इस मामले में आगे क्या होता है?
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
2 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
3 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
5 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
6 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
7 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
8 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
8 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
9 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines