मशहूर बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन को लेकर मुंबई से एक खबर आई है. बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने जुहू स्थित उनके बंगले में कथित अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की है. नगर निगम ने जुहू की कापोल को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में 7802 वर्ग फुट में बने बंगले के कुछ हिस्से को ध्वस्त कर दिया है. BMC का आरोप है कि परमिशन लिए बिना बंगले में बदलाव किए गए, बंगले के हिस्से बांटकर दीवारें खड़ी की गईं और खिड़कियां लगाई गईं.
BMC के अनुसार, 10 सितंबर 2026 को मुंबई नगर निगम अधिनियम की धारा 354ए के तहत नोटिस जारी करके निर्माण कार्य तत्काल रोकने और इसके कागजों के साथ-साथ परमिट जमा करने का निर्देश दिया था. लेकिन नोटिस को इग्नोर करके निर्माण कार्य जारी रखा गया, इसलिए नगर निगम ने बंगले के अवैध ढांचे को ढहा दिया. आज सुबह नगर निगम के कर्मचारी उनके बंगले पर गए और वीडियो बनाते हुए वहां चल रहे निर्माण कार्य को हथौड़े से ध्वस्त किया.
एक्टर के PR पराग देसाई ने जारी किया बयान
बता दें कि एक्टर अजय देवगन के PR पराग देसाई ने मामले में प्रतिक्रिया दी और BMC की कार्रवाई वाली खबरों का सिरे से खंडन किया. पराग ने बयान जारी करके कहा है कि अजय देवगन के बंगले पर BMC की कार्रवाई की खबरें बेबुनियाद हैं. जिस प्रॉपर्टी पर एक्शन हुआ है, वह अजय की है लेकिन उनके घर से दूर है और उस बंगले को उन्होंने किराये पर दिया हुआ है. प्रॉपर्टी में कुछ अनियमितताओं का पता चला था और उनके चलते ही कार्रवाई हुई.
अजय देवगन को FDA का कारण बताओ नोटिस
अजय देवगन ‘विमल इलायची’ के विज्ञापन में नजर आने के कारण एक और विवाद में फंस गए हैं, जिसके चलते महाराष्ट्र खाद्य विकास प्राधिकरण (FDA) ने उन्हें, एक्टर शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. ‘सिंघम’ के नाम से मशहूर महाराष्ट्र FDA के प्रमुख तुकाराम मुंधे ने नोटिस जारी किया और कहा कि जांच इसलिए की जा रही है, क्योंकि विज्ञापन प्रतिबंधित उत्पाद के विकल्प को प्रचारित कर रहा है. इसलिए विज्ञापन में दिखने वाले तीनों एक्टर कारण बताएंगे और कंपनी से भी कारण पूछा जाएगा, उसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.
19 साल बाद इस डायरेक्टर संग काम करेंगे Ajay Devgn … – News24 Hindi
वहीं एक्टर अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर फ्रेंचाइजी मूवी लास्ट मूवी ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये कमाकर दिल लूट रही है. अभिषेक पाठक के द्वारा निर्देशित फ्रेंचाइजी की तीसरी और अंतिम मूवी 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और समीक्षकों ने एक्टर के अभिनय, सस्पेंस और कहानी में ट्विस्ट की सराहना करते हुए पॉजिटिव रिव्यू दिए.
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
5 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
8 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
8 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
11 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
11 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
12 hrs ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
13 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
13 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines