Blurr Trailer: तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की पहली होम प्रोडक्शन फिल्म ‘ब्लर’ (Blurr) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। एक्ट्रेस इस फिल्म में दोहरी भूमिका में हैं। इस पेचीदा क्राइम थ्रिलर फिल्म की कहानी गौतमी (गायत्री यानी तापसी की जुड़वा बहन) की मौत के इर्द-गिर्द घूमती है।
फिल्म में गायत्री यानी तापसी पन्नू ये मानने से इंकार करती हैं कि उनकी बहन कभी आत्महत्या कर सकती है। जबकि वह कहती है कि गौतमी अंधी थी, वहीं खुद की रौशनी भी फीकी पड़ रही है क्योंकि वह उसके मौत के पीछे की सच्चाई की तलाशने में जुटी हैं।
और पढ़िए – चिल्स और थ्रिल्स से भरपूर है तापसी पन्नू की पहली होम प्रोडक्शन फिल्म ‘ब्लर’ का ट्रेलर
ट्रेलर अपने आप में काफी दिलचस्प दिख रहा है। सुस्त सर्दियों और बर्फीली वादियों के बीच सेट की गई इस फिल्म के सीन्स जितने थ्रिलिंग हैं उतने मनमोहक भी हैं। वहीं गायत्री अपनी बहन की मौत के सुरागों को खोजने के लिए दर-दर भटक रही है। इसी दौरान उसे पता चलता है कि उसकी बहन एक आदमी को डेट कर रही थी और उसके साथ घूमने भी गई थी।
इसमें यह भी दिखाया गया है कि कैसे गायत्री अपने जुड़वा बच्चों के बारे में एक बड़े तथ्य से अनजान है, जो उसके पति को पहले से ही पता है। एक दृश्य में डॉक्टर गायत्री को बताते हैं कि कैसे वह किसी भी दिन अपनी आंखों की रोशनी खो सकती है और रोशनी उसकी आंखों के लिए जहर है। ट्रेलर के अंत में तापसी की आंखों पर पट्टी बंधी हुई दिखाई देती है।
फिल्म को पवन सोनी द्वारा लिखित और अजय बहल द्वारा निर्देशित किया गया है। ‘ब्लर’ में गौतमी के पति की भूमिका में गुलशन देवैया हैं। फिल्म सिनेमाघरों के बजाय ओटीटी प्लैटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज होगी।
यहां देखें ट्रेलर
और पढ़िए – अलग-अलग एक्ट्रेसेज को ऐसे गोद में उठाते हैं वरुण धवन, वायरल वीडियो में देखें कैसे
तापसी ने इससे पहले खुलासा किया था कि उन्होंने लगभग आधी फिल्म आंखों पर पट्टी बांधकर शूट की थी। उन्होंने यह फिल्म क्यों की, इस सवाल पर उन्होंने एक बयान में कहा, “जब विशाल ने इस प्रोजेक्ट के लिए मुझसे संपर्क किया तो मैंने तुरंत हां कर दी। लगभग आधी फिल्म को ब्लाइंड फोल्ड करके शूट करने के बाद मैं बहुत सारी यादें और असली चोटें घर वापस ले जा रही हूं, जिसने मुझे स्पष्ट दृष्टि को और भी अधिक महत्व दिया।
फिल्म का निर्माण जी स्टूडियोज, आउटसाइडर फिल्म्स और एखेलन प्रोडक्शंस ने किया है। ब्लर के एक हिस्से को कथित तौर पर नैनीताल की विरासत इमारतों में शूट किया गया था, जबकि कुछ दृश्यों को भीमताल, भवाली सातताल और मुक्तेश्वर जैसी जगहों पर शूट किया गया है।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
6 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
7 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
9 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
11 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
12 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
16 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
17 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
17 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
19 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines