Kim Sae Ron Passed Away: नेटफ्लिक्स की कोरियन वेब सीरीज ‘ब्लडहाउंड्स’ में पॉपुलर किरदार निभाने वालीं साउथ कोरियन एक्ट्रेस किम से-रॉन का निधन हो गया है। एक्ट्रेस सिर्फ 24 साल की थी। इतनी कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह गईं एक्ट्रेस बीते दिन 16 फरवरी, रविवार को सियोल स्थित अपने घर में मृत मिली थीं। बताया जाता है कि किम से-रॉन की मौत का खुलासा तब हुआ जब उनकी दोस्त सियोल के सेओंगडोंग-गु में स्थित उनके घर पर पहुंची थीं। एक्ट्रेस की डेडबॉडी मिलते ही दोस्त ने पुलिस को फोन किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मौत पर उठ रहे सवाल
कोरियन एक्ट्रेस किम से-रॉन के अचानक निधन से सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, एक्ट्रेस के घर में सेंधमारी के कोई संकेत नहीं मिले हैं। इसके अलावा किसी तरह की गड़बड़ी भी नहीं मिली है। ऐसे में मौत पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिरी अचानक एक्ट्रेस की मौत कैसे हुई? कोरिया हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार किम से-रॉन की मौत का कारण जानने के लिए पुलिस की जांच जारी है।
फिल्म इंडस्ट्री को लगा झटका
उधर, एक्ट्रेस किम से-रॉन की मौत की खबर आते ही कोरियन फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। एक्ट्रेस के निधन पर उनके को-एक्टर, दोस्त और फैंस को तगड़ा झटका लगा है। वह सोशल मीडिया के जरिए किम से-रॉन को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
किम से-रॉन का करियर
एक्ट्रेस किम से-रॉन के करियर की बात करें तो उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म ‘ ए ब्रैंड न्यू लाइफ’ से अपनी फिल्मी जर्नी की शुरुआत की थी। ये फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी। उस वक्त किम से-रॉन सिर्फ 9 साल की थीं। ये पहला मौका था जब किम से-रॉन ने इसी साल ‘कान फिल्म फेस्टिवल’ में हिस्सा लिया था। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाली वह सबसे कम उम्र की एक्ट्रेस बन गई थीं।
नेटफ्लिक्स की सीरीज में आई थीं नजर
किम से-रॉन ने साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म ‘द मैन फ्रॉम नोव्हेयर’ से चर्चा बटोरी थी। ये उस साल की साउथ कोरिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी। इसके अलावा एक्ट्रेस ‘ए गर्ल एट माई डोर’, ‘आई एम ए डैड’ और ‘द विलेजर्स’ समेत कई फिल्मों में नजर आ चुकी थीं। इसके अलावा किम से-रॉन साल 2023 में आई ड्रामा सीरीज ‘ब्लडहाउंड्स’ में भी नजर आई थीं।
संबंधित खबरें
King का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
21 mins agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
16 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
19 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
20 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
21 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
22 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
23 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
23 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines