हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Satish Kaushik Death: 'खून' से सामने आएगा सतीश कौशिक की मौत का सच! विकास मालू की पत्नी तक पहुंची पुलिस

विज्ञापन
satish kaushik

Satish Kaushik Death: बॉलीवुड के एक्टर-डायरेक्टर सतीश कौशिक नहीं रहे। उनकी मौत दिल्ली में एक पार्टी के बाद हुई। सतीश कौशिक की मौत को लेकर कई दावे किए जा रहे हैं। संदेह की घेरे में बिजनसमैन विकास मालू हैं क्योंकि उनकी पत्नी कुछ बड़े दावे किए हैं। सतीश कौशिक फार्म हाउस पर होली पार्टी में शामिल हुए थे। विकास मालू की पत्नी सान्वी मालू ने अपने पति पर सतीश कौशिक की हत्या करने का आरोप लगा दिया है।

सतीश कौशिक के खून की हो रही है चांच

पुलिस ने अबतक 20 लोगों से पूछताछ की है। साथ ही विकास मालू की पत्नी को जांच में शामिल होने की नोटिस भेज दी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इसके लिए पुलिस ने कई सवाल तैयार किए हैं। सान्वी ने जो आरोप लगाए हैं, सारे सवाल उसी पर आधारित होंगे। उसने आरोप लगाया था कि पार्टी के दौरान ड्रग्स का इस्तेमाल होता था। इसलिए पुलिस ने उनके आरोपों के बाद सतीश कौशिक के खून के नमूनों को एफएसएल जांच के लिए भेजा है। पुलिस यह भी देखना चाहती है कि सतीश कौशिक के खून में को किसी तरह की कोई नशा या अन्य कोई पदार्थ के अंश तो मौजूद नहीं थे

विकास मालू की पत्नी लगाए गंभीर आरोप

दरअसल, पुलिस टीम ने सतीश कौशिक के हार्ट और लंग्स की भी हिस्टोपैथोलॉजी जांच कराने के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में नमूने भेजे हैं। विकास मालू की दूसरी पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसके पति और सतीश कौशिक के बीच पैसों के लेकर अनबन हुई थी।

होली की पार्टी में शामिल हुए थे सतीश कौशिक

महिला ने सतीश कौशिक की मौत को सामान्य नहीं बताया है। उसने आरोप लगाए हैं कि उसके पति ने सतीश कौशिक के 15 करोड़ रुपये रखे हैं और उनकी मौत का कारण पैसे ही हैं। बता दें कि होली की पार्टी कुबेर ग्रूप के मालिक विकास मालू के फार्म हाउस पर हुई थी। अभिनेता रात में इसी फार्म हाउस में रुके थे और देर रात उन्होंने सीने में दर्द होने की शिकायत की थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें