बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह का एक वीडियो आज सियासी और सिनेमा जगत के गलियारों में काफी सुर्खियों में हैं. एक्टर ने दिल्ली की जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी के मामले को लेकर जारी वीडियो में खुद को दिमागी नक्सली बताया था. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्टर का वीडियो शेयर करके निशाना साधा है और उन्हें बेहद खतरनाक बताया है. उनकी सोच को भारत और लोकतंत्र के लिए हानिकारक बताया है. एक्टर ने खुद के दिमागी नक्सली होने पर गर्व जताया था और केंद्री सरकार पर सवाल उठाते हुए चेतावनी भी दी थी. लेकिन केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि नसीरुद्दीन शाह खतरनाक दिमागी नक्सली हैं. एक्टर और केंद्रीय मंत्री दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
रिजिजू के साथ नीतीश राणे ने भी साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्टर पर निशाना साधते हुए लिखा कि मैं सोचता था कि नसीरुद्दीन शाह साधारण अभिनेता हैं और मैं उनका बहुत सम्मान करता था, उन्हें पसंद करता थ, लेकिन मुझे नहीं पता था कि वह खतरनाक दिमागी नक्सल हैं. एक्टर के असली चरित्र के बारे में अब पता चला और बहुत देर से पता चला. भारत के लोकतंत्र के लिए वह अत्यंत हानिकारक है. महाराष्ट्र के मंत्री नीतीश राणे ने नसीरुद्दीन शाह पर पाकिस्तान की स्क्रिप्ट पढ़ने के आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि वो दिमागी नक्सल है और उनको पाकिस्तान की स्क्रिप्ट पढ़नी है और इसके लिए उन्हें पगार भी मिलती है. अब उनके पास फिल्मों में कोई काम तो बचा नहीं है और पहले उनसे यह पूछा जाना चाहिए कि वे दिन में कितने घंटे होश में रहते हैं.
नसीरुद्दीन शाह ने वीडियो जारी करके क्या कहा था?
बता दें कि एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने वीडियो में कहा था कि मैं फख्र के साथ कहता हूं कि मैं दिमागी नक्सल हूं. मेरे जैसे लोगों को राष्ट्रविरोधी, टुकड़े-टुकड़े गैंग और न जाने क्या-क्या निकनेम दिए जाते हैं. लेकिन अगर टुकड़े टुकड़े गैंग इस देश में कोई है तो वह केंद्र सरकार है और इस सरकार से एक सवाल पूछना चाहता हूं कि वे देश के युवाओं की हिम्मत को तोड़ने के लिए, शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने के लिए और लोकतंत्र को खतरे में डालने के लिए और क्या-क्या करेंगे. अपने इर्द गिर्द बेवकूफ और बेईमानों की पलटन जुटा रखी है. पहले जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी, फिर सत्यजीत रे इंस्टीट्यूट और अब जामिया मिलिया में छात्रों पर अत्याचार किया जा रहा है. सब याद रखा जाएगा, चाहे जितना मर्जी जो मर्जी कर लो.
नसीरुद्दीन शाह के बयान पर मचा बवाल, महाराष्ट्र से BJP विधायक राम कदम …
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
22 mins ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
1 hr ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
18 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
19 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
21 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
22 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
23 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
1 day agoLIVE: 'पिया के नाम की…', प्रियंका चोपड़ा ने रचाई करवा चौथ की मेहंदी
1 day ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines