HBD Saif Ali Khan: बॉलीवुड के ‘नवाब’ सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने अपने टैलेंट और एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। एक्टर ने हीरो के साथ-साथ अपने विलेन के किरदार से भी लोगों का दिल जीता है। अपनी फिल्म ‘दिल चाहता है’, ‘हम तुम’ और ‘ओमकारा’ के जरिए अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले सैफ हाल ही में वेब सीरीज ‘तांडव’ के जरिए लोगों के दिलों पर छा गए। हालांकि, सैफ ने अपने फिल्मी करियर में कुछ गलतियां भी की हैं। सैफ ने इन 5 ब्लॉकबस्टर फिल्मों को लात मारी थी, जिसका पछतावा उन्हें आज भी होता है। आइए इन फिल्मों की लिस्ट पर गौर फरमाते हैं-
कुछ कुछ होता है (Kuch Kuch Hota Hai)
रिपोर्ट्स की मानें तो करण जौहर ने फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ के लिए सैफ अली खान को अप्रोच किया था। हालांकि एक्टर ने इस फिल्म को मना कर दिया, जिसके बाद काजल के मंगेतर के रोल में सलमान खान नजर आए।
और पढ़िए – Sapna Choudhary Dance: ‘रामफल की बहू’ सपना चौधरी ने बिगाड़ा गांव का माहौल! देखिए Video
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (Dilwale Dulhaniya Le Jayenge)
मेकर्स इस फिल्म में इंडो-अमेरिकन लव-स्टोरी दिखाने के लिए टॉम क्रूज को कास्ट करना चाहते थे। हालांकि, किसी कारणवश यश चोपड़ा की ये ख्वाहिश पूरी नहीं हो सकी। इसके बाद यश ने काजल के अपोजिट सैफ अली खान को कास्ट करने का मन बनाया। लेकिन सैफ ने रोल के लिए मना कर दिया, सैफ के जरिए फिल्म ठुकराने के बाद शाहरुख खान लीड रोल में नजर आए। बताते चलें कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थई।
रेस 3 (Race 3)
सैफ अली खान, फिल्म रेस के दोनों पार्ट्स में नजर आए थे। वहीं, तीसरे पार्ट के लिए भी सैफ को सलमान खान के साथ लीड रोल ऑफर किया गया। लेकिन एक्टर ने इस फिल्म को ठुकरा खुद को इस फ्रेंचाइजी से अलग कर लिया।
जुगलबंदी (Jugalbandi)
रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान, पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान को लेकर ‘जुगलबंदी’ नाम की फिल्म बनाना चाहते थे। लेकिन पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में प्रदर्शन पर बैन लगने के बाद सलमान ने इस रोल के लिए सैफ को अप्रोच किया। हालांकि, सैफ इसके लिए अपनी डेट्स नहीं निकाल पाए और फिल्म हमेशा के लिए ठंडे बस्ते में चली गई।
और पढ़िए – Birthday Special: Saif Ali Khan ने इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों को लात मार की गलती, आज भी होता है पछतावा
2 स्टेट्स (2 States)
आपको जान कर हैरानी होगी कि ‘2 स्टेट्स’ में कृष मल्होत्रा के रोल के लिए पहले सैफ अली खान को अप्रोच किया गया था। हालांकि, सैफ ने इस मूवी को भी करने से मना कर दिया। वहीं, अर्जुन कपूर के जरिए कृष का किरदार निभाने के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
25 mins agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
3 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
4 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
5 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
6 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
6 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
7 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
7 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines