Birthday Special: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) 12 अगस्त, शुक्रवार को अपना 27वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर फैंस समेत सितारे भी उन्हें भर-भरकर बधाइयां (Happy Birthday Sara Ali Khan) देते नजर आ रहे हैं। महज 16 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत करने वाली सारा ने अपने टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली है। आइए आज उनके खास दिन पर उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ अहम बातें जान लेते हैं-
सारा अली खान फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर सारा की तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। एक्ट्रेस के फैंस उनकी प्रोफेशनल के साथ-साथ पर्सनल लाइफ से जुड़ी अपडेट्स पर भी नजरें गड़ाएं रहते हैं। फिल्मी करियर के अलावा सारा अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर भी खूब लाइमलाइट में रही हैं। आइए जाने लेते हैं कि अमृता सिंह की लाडली का किस-किस शख्स से नाम जुड़ चुका है।
और पढ़िए –Sridevi Birth Anniversary: जान्हवी कपूर ने मां की याद में साझा की अनदेखी तस्वीर, लिखा ये नोट
इन सितारों से जुड़ा सारा अली खान का नाम
बताते चलें कि, सैफ अली खान की परी सारा ने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म ‘केदारनाथ’ के जरिए अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। माना जाता है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियां खूब बढ़ी थीं और दोनों उस समय रिलेशनशिप में थे। हालांकि, इस बात की दोनों सितारों में से किसी ने कभी पुष्टि नहीं की। इसके बाद फिल्म ‘लव आज कल’ के दौरान सारा को एक्टर कार्तिक आर्यन से लगाव हुआ और दोनों रिलेशनशिप में आ गए। उस दौरान ये कपल खूब लाइमलाइट में रहा था। हालांकि, किसी कारणवश दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं। इन सितारों के अलावा सारा अली खान का नाम वीर पहाड़िया, हर्षवर्धन कपूर और ईशान खट्टर से भी जुड़ चुका है।
नेट वर्थ
सारा अली खान ने अपने टैलेंट के दम पर कई फिल्में अपने नाम की हैं। साथ ही बेहद कम समय में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सारा अली खान, 22 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं। एक्ट्रेस हर साल तकरीबन 6 करोड़ रुपए कमाती हैं। वहीं, उन्हें ब्रैंड इन्डोर्समेंट से भी तगड़ी रकम मिलती है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस एक ब्रांड प्रमोशन के लिए 50 से 60 लाख रुपए चार्ज करती हैं।
और पढ़िए –Haryanvi Dance Video: Aarti Bhoriya ने लचकाई कमरिया, फैंस के छूटे पसीने
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
7 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
10 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
11 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
12 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
13 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
14 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
14 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
14 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines