Happy Birthday Huma Qureshi: अनुराग कश्यप की फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से बॉलीवुड में कदम रख छा जाने वालीं एक्ट्रेस हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) 28 जुलाई, गुरुवार को अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर फैंस समेत मनोरंजन जगत के सितारे भी एक्ट्रेस को दिल खोलकर बधाइयां देते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में हुमा के बर्थडे बैश का वीडियो (Huma Qureshi Birthday Bash) सामने आते ही सोशल मीडिया वर्ल्ड में छा गया है, जिसमें वो अपने भाई साकिब सलीम के साथ केक कट करती देखी जा रही हैं।
एक्ट्रेस के जन्मदिन सेलिब्रेशन के वीडियो (Huma Qureshi Video) को instantbollywood ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस क्लिप में हुमा, ऑल ब्लैक ट्रैक सूट में बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं। वहीं, उनके भाई और एक्टर साकिब अली मल्टीकलर की शर्ट पहने बेहद डैपर लगे हैं। एक्ट्रेस का बर्थडे सेलिब्रेशन वीडियो इंटरनेट वर्ल्ड में आने के बाद से ही छाया हुआ है। साथ ही लोग इसे लाइक कर हुमा को उनके 36वें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं।
बताते चलें कि हुमा कुरैशी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के गार्गी कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की, एक्ट्रेस ने इतिहास में बैचलर किया है। हुमा के पिता रेस्टोरेंट ओनर हैं और उनके भाई साकिब एक्टर हैं। पढ़ाई के दौरान ही हुमा ने एक्टिंग का फैसला किया और साल 2008 में अपने सपने को पूरा करने के लिए मुंबई आ गई थीं। तमाम ऑडिशन्स में फेल होने के बाद एक्ट्रेस ने ‘जंक्शन’ फिल्म के लिए ऑडिशन दिया और वो सेलेक्ट भी हो गईं। हालांकि ये फिल्म कभी बन ही नहीं पाई।
हुमा ने विज्ञापन के जरिए पर्दे पर कदम रखा। एक्ट्रेस, शाहरुख और आमिर खान संग भी ऐड में देखी गईं। इसी बीच एक फोन के ऐड ने एक्टर की किस्मत को पूरी तरह बदल दिया। इस दौरान उन्हें डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने स्पॉट किया और बैक-टू-बैक तीन फिल्मों के लिए साइन कर लिया। एक्ट्रेस की पहली फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ थी, जिसमें अपनी एक्टिंग से हुमा रातों-रात स्टार बन गईं।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
2 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
5 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
6 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
7 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
8 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
9 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
9 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
10 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines