Bipasha Basu Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने बीते दिन अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर फैंस को बड़ी खुशखबरी दी। वहीं, अब एक्ट्रेस को खास वीडियो के जरिए अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते देखा गया है। बिपाशा का लेटेस्ट पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।
बिपाशा बसु ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस क्लिप में एक्ट्रेस, ब्लैक कलर की बॉडी हगिंग ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। साथ ही उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखने को मिल रहा है। वीडियो को साझा करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में ‘लुक’ (Look) लिखा है। बिपाशा का वीडियो सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग इसे तारीफ कर एक्ट्रेस को उनके पहले बच्चे के लिए बधाइयां देते नजर आ रहे हैं।
एक्ट्रेस के पोस्ट (Bharti Singh Post) पर आरती सिंह, रोहिणी अय्यर समेत कई सितारों ने हार्ट वाला इमोजी बनाया है। वहीं, इसपर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है,’OMG! ये बेहद क्यूट है।’ दूसरे ने लिखा,’आपका चेहरा काफी ग्लो कर रहा है।’ वहीं एक अन्य लिखते हैं,’वर्चुअल काला टीका आपके लिए…आपको किसी की नजर ना लगे।’
बता दें कि बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) साल 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे। वहीं, इस जोड़े ने शादी के 6 साल बाद फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। कपल ने पोस्ट साझा कर बताया है कि बिपाशा बसु प्रेग्नेंट (Bipasha Basu Pregnant) हैं। कपल ने पोस्ट में दो बेहतरीन तस्वीरें साझा कर लिखा,’एक नया समय, एक नया चरण, एक नई रोशनी हमारे जीवन के चश्मे में एक और अनूठी छाया जोड़ती है। हमें पहले की तुलना में थोड़ा अधिक संपूर्ण बनाना। हमने इस जीवन को व्यक्तिगत रूप से शुरू किया और फिर हम एक दूसरे से मिले और तब से हम दो थे। सिर्फ दो के लिए बहुत ज्यादा प्यार, देखने में थोड़ा अनुचित लग रहा था… इतनी जल्दी, हम जो कभी दो थे, अब तीन हो जाएंगे।’
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
11 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
12 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
14 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
15 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
16 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
17 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
18 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
18 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines