Bipasha Basu Birthday: हिंदी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। बिपाशा ने बोल्ड और ग्लैमर्स लुक से ऐसी सनसनी फैलाई की लाखों लोगों के दिल उनके लिए धड़कने लगे। लेकिन लंबे समय से उन्होंने किसी भी फिल्म में काम नहीं किया है, फिर भी लग्जरी लाइफ जी रही हैं। आप के दिमाग में भी ये प्रश्न आ ही रहा होगा कि आखिर कमाई हो कहां से रही है। आज एक्ट्रेस का बर्थडे है तो इस खास दिन पर हम उनके बारे में कुछ खास बातें कर लेते हैं।
इस फिल्म से किया डेब्यू
बिपाशा बसु वो पुराना चावल हैं जिन्हें फिल्म इंडस्ट्री में 24 साल हो गए हैं। एक्ट्रेस ने अपने एक्टिंग करियर में कई नामचीन सितारों के साथ काम किया और आज वो खुद एक फेमस सेलिब्रिटी हैं। बिपाशा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2011 में एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘अजनबी’ से के थी। फिल्म में उनके अपोजिट अक्षय कुमार और बॉबी देओल थे। इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और सफलता की सीढ़ियां चढ़ती चली गईं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के फिनाले को लेकर News 24 के पोल का रिजल्ट आया सामने, किसमें हुई कांटे की टक्कर?
पहली फिल्म के लिए मिला नेशनल अवार्ड
बिपाशा बसु ने पहली ही फिल्म से ये साबित कर दिया कि एक्टिंग उनकी रुह में बसी हुई है। एक्ट्रेस ने पहली ही फिल्म अजनबी के लिए नेशनल अवार्ड जीता। इसके बाद उन्होंने डीनो मोरिया के साथ राज, जॉन अब्राहम के साथ जिस्म, फिर हेरा फेरी, नो एंट्री, धूम 2 और रेस जैसी शानदार फिल्मों में काम किया। इसके अलावा उनके अफेयर के चर्चे भी गॉसिप के गलियारों में खूब रहे। डीनो से लेकर जॉन तक के साथ उनका नाम जुड़ा। बिपाशा और जॉन अब्राहम तो सीरियस रिलेशनशिप में थे और एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन दोनों का किसी बात पर ब्रेकअप हो गया।
बिपाशा की नेटवर्थ
बिपाशा बसु ने एक समय में ऐसा कोहराम मचाया कि फिल्म इंडस्ट्री में उन्ही के नाम का सिक्का चलने लगा था। लेकिन अब वो लंबे समय से एक्टिंग से दूर हैं और बेटी देविका के साथ मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने तलाकशुदा करण ग्रोवर संग शादी कर घर बसा लिया। एक्ट्रेस की कमाई के सोर्स की बात करें तो वो मल्टीनेशनल कंपनियों के विज्ञापनों से कमाई करती हैं।
एक्ट्रेस फा डियोड्रेंट, रीबॉक, एरिस्ट्रोकेट लगेज, गिली ज्वेलरी, हेड एंड शोल्डर शैंपू और कैडिला शुगर फ्री गोल्ड जैसे एड से जुड़ी हुई हैं। इसके अलावा उन्होंने 17 की उम्र से मॉडलिंग की और फिल्मों में काम कर अपना बैंक बैलेंस बनाया। वहीं वो 40 से ज्यादा मैग्जीन के कवर पेज पर छा चुकी हैं जहां से उन्हें मोटी कमाई हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिपाशा की नेटवर्थ करीब 113 करोड़ रुपये है।
यह भी पढ़ें: Karanveer का डाउनफॉल शुरू, चाहत संग लड़ाई कर हुए ट्रोल, यूजर्स बोले घटिया इंसान
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
6 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
8 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
9 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
10 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
11 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
11 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
12 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines