Bipasha basu and Karan singh grover networth: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस बिपाशा बसु आज अपना 45 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। पिछले 9 सालों से बिपाशा ने लीड के तौर पर कोई फिल्म साइन नहीं की है, लेकिन फिर भी उनके लाइफस्टाइल में कोई बदलाव नहीं आया है। वो आज भी वही लग्जरी लाइफ जीती हैं, जैसे वो पहले जीती थी। इसका कारण ये है कि एक कामयाब एक्ट्रेस होने के साथ-साथ बिपाशा एक सफल बिजनेसवुमन भी हैं।
मलाइका अरोड़ा-सुजैन खान हैं बिपाशा की बिजनेस पार्टनर
बंगाली ब्यूटी बिपाशा सुजैन खान और मलाइका अरोड़ा के साथ एक फैशन क्लोंदिग ब्रांड चलाती हैं, जिसका नाम है, ‘द लेबल लाइफ’ है। ये ब्रांड स्टाइलिश कपड़ों, डेकोर और ऐक्सेसरीज में डील करता है। इस ब्रांड की शुरुआत प्रीता सुखतांकर ने की थी, जो सुजैन, मलाइका और बिपाशा द्वारा फंडेड है। बाद में इस ब्रांड के अंदर ब्यूटी प्रोडक्टस और स्किनकेयर प्रोडक्टस भी जोड़े गए।
113 करोड़ की मालकिन है बिपाशा बसु
बिपासा बसु की संपत्ति की बात करें तो उनकी नेटवर्थ 113 करोड़ की है। इसके अलावा उनका मुंबई के बांद्रा में एक बंगला है, जिसकी कीमत 16 करोड़ रुपए है। वहीं बिपाशा के पति करण की कुल संपत्ति की बात करें तो उनकी टोटल नेटवर्थ करीब 224 करोड़ की है। बिपाशा से मिलने से पहले करण की नेटवर्थ मात्र 13 करोड़ रुपए थी। ऐसे में करण और बिपाशा की टोटल नेटवर्थ 337 करोड़ रुपए है।
यह भी पढ़ें: Bipasa Basu ही नहीं बी-टाउन की इन हसीनाओं ने भी चुने सेकंड हैंड हसबैंड, लिस्ट में कई बड़े नाम
स्टेज शो के लिए लेती हैं 2 करोड़
बिपाशा की कमाई का ज्यादातर हिस्सा उनकी ब्रांड इंडोर्समेंट से आता है। बिपाशा reebok, aristocrat, sugar free gold, head and shoulder, gili jwellery समेत कई ब्रांड को इंडोर्स करती हैं। इसके अलावा वो किसी भी शो या इवेंट में शिरकत करने के लिए कम से कम 2 करोड़ की फीस चार्ज करती हैं। इसके अलावा बिपाशा ने कई रियस स्टेट प्रोजेक्ट में इंवेस्ट किया हुआ है।
बिपाशा के पास हैं कई लग्जरी कार
बिपाशा बसु ने हाल में सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया था कि उन्होंने ऑडी क्यू 7 खरीदा है। ऑडी क्यू 7 की कीमत की बात करें तो इसकी ऑन रोड प्राइस करीब 1 करोड़ रुपए है। इसके अलावा उनके पास फॉक्सवैगन बीटल और टोयोटा फॉच्यूर्नर जैसी लग्जरी कार भी हैं, जिसकी ऑन रोड प्राइस करीब 30 से 40 लाख है।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
6 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
8 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
9 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
9 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
11 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
11 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
22 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines