Bollywood Popular Villian: हिंदी सिनेमा ने एक से बढ़कर एक फिल्म दी है. बॉलीवुड की बहुत सारी फिल्में ऐसी हैं, जो बेहद पॉपुलर रही हैं. हालांकि, हिंदी सिनेमा की कुछ फिल्में ऐसी भी हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाई. इस बीच अब हम आपको बॉलीवुड के उस विलेन के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने पहली 100 करोड़ी फिल्म दी, लेकिन वो अचानक फिल्मों से दूर हो गए. अब आप सोच रहे होंगे कि ये कौन हैं? तो आइए जानते हैं कि हम किसकी बात कर रहे हैं.
प्रदीप राम सिंह रावत
दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि प्रदीप राम सिंह रावत हैं. प्रदीप राम सिंह रावत ने ही बॉलीवुड को पहली फिल्म 100 करोड़ी फिल्म दी थी. अगर आप प्रदीप राम सिंह रावत को नहीं पहचान पाए हैं, तो ये वहीं प्रदीप राम सिंह रावत हैं, जिन्होंने फिल्म ‘साईं’ में शानदार किरदार निभाया था. फिल्म में भिक्षु का रोल इतना दमदार था कि उन्हें बेहद पॉपुलैरिटी मिली.
रातोंरात स्टार विलेन बन गए प्रदीप
भिक्षु को उनके इस रोल से साउथ इंडस्ट्री में एक अलग ही पहचान मिली थी, लेकिन अब लंबे समय से अभिनेता बॉलीवुड से दूर हैं. भिक्षु का हर सीन, हर डायलॉग दर्शकों के मन में एक अलग ही जगह बना लेता है. प्रदीप राम सिंह रावत की पहली साउथ फिल्म ‘साईं’ थी. इसी फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार विलेन बनाया था.
कॉमेडी फिल्मों में भी किया काम
फिल्म में सक्सेस मिलने के बाद प्रदीप को लगातार फिल्मों के ऑफर मिलने लगे. इतना ही नहीं बल्कि राजामौली जैसे बड़े डायरेक्टर भी प्रदीप की एक्टिंग के मुरीद हैं. ना सिर्फ विलेन बल्कि प्रदीप रावत ने कई कॉमेडी फिल्मों में भी काम किया है, लेकिन कुछ समय से उन्हें तेलुगु फिल्मों में भी नहीं देखा गया.
शुरू में हुई परेशानी
इसके अलावा अगर प्रदीप राम सिंह रावत की बात करें तो वो जबलपुर के रहने वाले हैं. प्रदीप ने जब फिल्मों में करियर बनाने की सोची, तो उन्हें शुरू में बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन समय के साथ प्रदीप की पकड़ बनती गई और धीरे-धीरे उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई.
पहली 100 करोड़ी फिल्म
इतना ही नहीं बल्कि प्रदीप ने आमिर खान की फिल्म ‘गजनी’ में भी काम किया है. ये फिल्म बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म थी, जिसके बाद प्रदीप 100 करोड़ी फिल्म देने वाले विलेन बन गए थे और उन्होंने इतिहास ही रच दिया था.
यह भी पढ़ें- ‘बर्दाश्त नहीं हो रहा था…’, आखिरी वक्त में बहुत तकलीफ में थे धर्मेंद्र, क्या बोलीं हेमा मालिनी?
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
10 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
11 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
12 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
14 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
14 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
15 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
16 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
17 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines