Jackie Shroff Moves Delhi HC: बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। ये खबर जानना सभी के लिए बेहद जरूरी है, नहीं तो हो सकता है कि आप अनजाने में किसी मुसीबत में पड़ जाएं। दरअसल, अब एक्टर जैकी श्रॉफ ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। एक्टर ने अब उनसे जुड़ी कुछ चीजों के इस्तेमाल पर लीगल एक्शन की मांग की है। एक्टर ने ये कदम अपना नाम और अपनी इमेज को प्रोटेक्ट करने के लिए उठाया है।
जैकी श्रॉफ क्यों पहुंचे कोर्ट?
अब एक्टर ने इस मामले में कुछ लोगों के खिलाफ हाई कोर्ट में मुकदमा दायर किया है जिन्होंने उनकी परमिशन के बिना उनके नाम, फोटो, आवाज या फिर उनके पॉपुलर शब्द भिडू का इस्तेमाल किया है। आज ही इस मामले की कोर्ट में सुनवाई हुई है और जिन लोगों के खिलाफ एक्टर ने मुकदमा दायर किया है उन्हें समन भी भेजा जा चुका है। अब कल इस मामले में कुछ टेंपरेरी आर्डर इशू हो सकते हैं।
एक्टर ने किया मुकदमा
जैकी श्रॉफ का कहना है कि संस्थाएं अपने फायदे के लिए उनके नाम और आवाज का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। एक्टर के वकील ने बताया है कि उनकी मर्जी के खिलाफ इन चीजों के इस्तेमाल से जैकी श्रॉफ से उनकी पहचान और प्रसिद्धि के अधिकारों का उल्लंघन होगा। बता दें, जैकी श्रॉफ से पहले अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी अपने पब्लिसिटी और पर्सनल राइट्स के लिए ये कदम उठा चुके हैं। बता दें, अब जैकी के वकील का कहना है कि ‘भिडू’ नाम से एक रेस्टोरेंट चलाया जा रहा है जो कि जैकी का ट्रेडमार्क है।
यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan के हाथ से मिटा Kareena के नाम का टैटू? सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो
एक्टर की पहचान का हो रहा गलत इस्तेमाल
खबरों की मानें तो ऐसा कर रहे कुछ लोगों को एक्टर की तस्वीरों और आवाज का इस्तेमाल करने पर वार्निंग मिल चुकी है और उन्होंने इस पर रोक लगा दी है। लेकिन जो लोग अभी भी नहीं मान रहे हैं उन पर उन्होंने केस दर्ज कर दिया है। दरअसल, कुछ लोग एक्टर का नाम और उनकी तस्वीर का गलत इस्तेमाल कर रहे थे। बिना उनकी परमिशन टी-शर्ट, पोस्टर, मग पर उनकी तस्वीरें छापकर पैसा कमाया जा रहा था।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
4 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
6 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
7 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
8 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines