Neha Singh Rathore on Vinesh Phogat Disqualification: पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) की महिला कुश्ती प्रतियोगिता में भारतीय पहलवान विनेश फोगाट के फाइनल मैच का इंतजार हर भारतीय को था, लेकिन 7 अगस्त को सुबह इंडियन फैंस को तब झटका लगा जब विनेश फोगाट, जिन्होंने 50 किलोग्राम कैटेगिरी के फाइनल में जगह बनाई थी, उन्हें अधिक वजन के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया। इस घटना के बाद बॉलीवुड से भी कई प्रतिक्रियाएं सामने आईं, जिनमें इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया गया। इस मामले पर अब लोकगायिका नेहा सिंह राठौर की भी टिप्पणी आई है। नेहा सिंह राठौर ने जो कुछ भी कहा वो काफी हैरान कर देने वाला है। जानिए नेहा ने इस पर क्या कुछ कहा है।
सोशल मीडिया पर आया नेहा का रिएक्शन
नेहा सिंह राठौर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मामले को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लिखा, ‘साहब को सारी समस्या मेडल से थी, इसलिए जीते हुए मेडल को भी जाने दिया गया। अगर खिलाड़ी का वजन मैनेज नहीं होता तो खिलाड़ी खुद को घायल घोषित करके जीते हुए मेडल के साथ विड्रो कर लेते। वेटिंग कोई डॉपिंग जैसी प्रक्रिया नहीं है कि आपको सैंपल देना ही देना है भले ही आप घायल हो! कोच और विनेश की टीम का काम था कि अगर विनेश का वेट आज मैनेज नहीं हो रहा है तो उसे घायल घोषित कर दिया जाए। सिल्वर मेडल तो पक्का था। एक बेवकूफी के कारण भारत को एक पक्के ओलंपिक मेडल से हाथ धोना पड़ा है। रूल-बुक की आखिरी पंक्तियाँ पढ़िए, नियमों के अनुसार सिल्वर मेडल पक्का था।’
देश का सिल्वर मेडल पक्का था- नेहा
नेहा सिंह राठौर के मुताबिक भारत का सिल्वर मेडल पक्का था अगर विनेश फोगाट और उनके कोच उन्हें घायल घोषित कर देते। अपने इस पोस्ट के साथ ही नेहा ने ओलंपिक की रूल बुक भी शेयर की जिसे पढ़ने के बाद अब हर कोई यही सवाल कर रहा है कि क्या ये बेवकूफी थी या फिर एक बड़ी साजिश रची गई।
महावीर फोगाट की प्रतिक्रिया
इस घटना पर विनेश फोगाट के ताऊ महावीर फोगाट ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘पूरे देश को पदक की उम्मीद थी, मेरे साथ पूरे देश को दुख है। मुझे पता चला है कि 100 ग्राम वजन ज्यादा था जिसके चलते अयोग्य घोषित कर दिया गया। नियमों के अनुसार निर्णय लिया जाएगा।’ महावीर फोगाट ने इस बात पर भी चिंता जताई कि पूरे देश को विनेश की सफलता की उम्मीद थी और ऐसे में ये निराशाजनक खबर है।’
विनेश फोगाट ने रचा था इतिहास
आपको बता दें 6 अगस्त को विनेश फोगाट ने ओलंपिक खेलों के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनकर इतिहास रचा था। सेमीफाइनल में उन्होंने क्यूबा की युस्नेलिस गुजमैन को 5-0 से हराया था, जिससे देशवासियों में एक नई उम्मीद जगी थी। लेकिन अब वजन के कारण उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है, जिससे फैंस की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। ये घटना भारतीय खेल जगत के लिए एक बड़ी निराशा का कारण बनी है और विनेश फोगाट की टीम और समर्थकों को भी इस फैसले पर गहरा दुख है।
यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra की राह पर Ananya Pandey, कौन है विदेशी छोरा वॉकर ब्लैंको जिसपर आया एक्ट्रेस का दिल?
संबंधित खबरें
'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
28 mins agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
1 hr ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
2 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
3 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
4 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
22 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
22 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
1 day agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines