Bihar Election Result 2025: आज 14 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के चुनावों के नतीजे आए हैं. इस बार के विधानसभा चुनावों में कई भोजपुरी स्टार्स उतरे थे, जिसमें खेसारी लाल यादव, मैथिली ठाकुर, रितेश पांडे और पवन सिंह की वाइफ ज्योति सिंह चुनावी मैदान में थे. आइए जानते हैं कि इस साल के चुनाव में किसके जीत मिली और किसे हार का मुंह देखना पड़ा?
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में कई सुपरस्टार्स ने अपनी किस्मत आजमाई. इस बार के चुनावों में सुपरस्टार्स का जादू वोट में नहीं बदला. चुनावी प्रचार के दौरान जो भीड़ इन सितारों के रैली में देखी गई थी, उसका असर वोट में नहीं दिखा. इस बार बिहार की छपरा विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के टिकट पर भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव थे.
खेसारी को बड़ा झटका
चुनावी नतीजे आने के बाद खेसारी को बड़ा झटका लगा है. खेसारी को बीजेपी की उम्मीदवार छोटी कुमारी ने पीछे रहना पड़ा. इसके अलावा भोजपुरी सिंगर रितेश पांडेय को भी हार का मुंह देखना पड़ा. रितेश पांडेय बिहार की करगहर विधानसभा सीट पर चुनावी मैदान में थे, जिन्हें प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने टिकट दिया था.
ज्योति सिंह भी हुईं निराश
इसके अलावा भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की बात करें तो ज्योति सिंह बिहार की काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार थीं. चुनावी नतीजे आने के बाद साफ हो गया है कि ज्योति को भी कुछ खास वोट नहीं मिले हैं और उन्हें भी इस साल निराश होना पड़ेगा. अब बात करते हैं सबसे छोटी उम्र की एमएनए की.
मैथिली ठाकुर को जीत
जी हां, भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर युवा लोकगायिका मैथिली ठाकुर थीं, जो अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में हैं. मैथिली ने 11,730 वोटों से जीत हासिल की है. मैथिली सिर्फ 25 साल की हैं और वो बिहार की सबसे यंग विधायक बन गई हैं. गौरतलब है कि बिहार में इस साल दो चरणों में वोटिंग हुई थी. सितारों ने जमकर प्रचार भी किया था, लेकिन फिर भी उन्हें निराश होना पड़ा.
यह भी पढ़ें- ‘मेरी जिंदगी की…’, Dharmendra की पहली हीरोइन थीं Kamini Kaushal
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
6 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
8 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
10 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
11 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
12 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
13 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
13 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
14 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines