Biggest Flop Film Of 2025: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है। थिएटर हो या फिर ओटीटी… दोनों ही जहब फिल्में रिलीज होती रहती हैं। कुछ फिल्में सीधे ओटीटी पर रिलीज होती हैं, तो कुछ पहले थिएटर में आती हैं और उसके बाद उन्हें ओटीटी पर रिलीज किया जाता है। बॉक्स ऑफिस पर आने वाली हर फिल्म सुपरहिट नहीं होती बल्कि कुछ फिल्में फ्लॉप भी निकलती हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो कुछ ही दिनों पहले रिलीज हुई, लेकिन सुपरफ्लॉप निकली।
कॉमेडी और ड्रामा भरपूर
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की हालिया रिलीज फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ है। इस फिल्म में कॉमेडी और ड्रामा कूट-कूटकर भरा है, लेकिन फिर भी फ्लॉप बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। 150 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में थे। अजय के अलावा फिल्म में मृणाल ठाकुर ने भी अहम रोल अदा किया था।
फ्लॉप निकली फिल्म
बता दें कि ये फिल्म 1 अगस्त को रिलीज हुई थी, लेकिन इसने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर घुटने टेक दिए थे। फिल्म चौथे दिन ही टिकट खिड़की पर औंधे मुंह जा गिरी थी और फ्लॉप साबित हुई। हालांकि, इस फिल्म से ना सिर्फ मेकर्स बल्कि फैंस को भी बड़ी उम्मीदें थी। अजय और मृणाल के अलावा भी फिल्म में कई बड़े स्टार्स थे।
फिल्म में कई स्टार्स
फिल्म के बाकी कलाकारों की बात करें तो इसमें संजय मिश्रा, चंकी पांडे, दिवंगत एक्टर मुकुल देव, रवि किशन, पंजाबी एक्ट्रेस नीरू बाजवा, विंदू दारा सिंह, कुब्रा सैत, रोशनी वालिया और दीपक डोबरियाल ने अहम रोल अदा किया है। फिल्म में इतने स्टार्स होने के बाद भी फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और टिकट खिड़की पर फ्लॉप साबित हो गई।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: पहले हफ्ते गौरव, दूसरे में अभिषेक… रैंकिंग पोल में तीसरे वीक का टॉप कंटेस्टेंट कौन?
संबंधित खबरें
Breaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
9 mins agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
42 mins ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
1 hr agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
8 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
10 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
10 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
12 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
16 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines