Manjummel Boys Box Office Collection: कुछ ही दिनों पहले बॉक्स ऑफिस पर अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ रिलीज हुई है। इस फिल्म ने रिलीज होते ही सिनेमाघरों में तूफान ला दिया और जमकर नोट छाप रही है। फिल्म की दुनियाभर में कमाई की बात करें तो इसने अब तक 1414 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इतनी कमाई करने के बाद भी ये फिल्म साउथ की एक फिल्म से पीछे है। अब आप सोच रहेंगे कि फिर कौन-सी फिल्म ऐसी है, तो आइए जानते हैं…
साउथ की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर
वैसे तो साल 2024 में टिकट खिड़की पर कई साउथ इंडियन फिल्मों ने दस्तक दी है और कमाल की कमाई भी की है, लेकिन अगर 20 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म की बात करें तो इसने अल्लू अर्जुन की फिल्म को भी पीछे छोड़ा है। इस साल यानी 2024 में साउथ की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म की बात करें तो इस फिल्म का नाम है Manjummel Boys.
20 करोड़ रुपये में बनी फिल्म
जी हां, Manjummel Boys ही इस साल की सबसे बड़ी साउथ ब्लॉकबस्टर है। अब आप सोच रहे होंगे कि कैसे, तो आइए इसके बारे में भी जानते हैं। फिल्म Manjummel Boys की कमाई के आंकड़े बेहद हैरान करने वाले हैं। इस फिल्म के बजट की बात करें तो इसे सिर्फ 20 करोड़ रुपये में बनाया गया है, लेकिन अगर इस फिल्म की दुनियाभर की कमाई देखें तो वो इसके बजट से 12 गुना ज्यादा है।
Manjummel Boys
ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म ने सिर्फ भारत में 141.61 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके अलावा अगर फिल्म के दुनियाभर में कलेक्शन की बात करें तो इसने दुनियाभर में 240.5 करोड़ रुपये का मोटा कारोबार किया है। अब अगर इन दोनों फिल्मों के बजट और कलेक्शन की तुलना करें तो Manjummel Boys फिल्म ‘पुष्पा 2’ पर भारी पड़ रही है।
12 गुना ज्यादा कमाई की
गौरतलब है कि फिल्म ‘पुष्पा 2’ का बजट 500 करोड़ है और इसने दुनियाभर में 1414 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। अब ‘पुष्पा 2’ की कमाई इसके बजट से सिर्फ 2.6 गुना ही हुई है, लेकिन Manjummel Boys ने अपने बजट से 12 गुना ज्यादा कमाई की है। ऐसे में Manjummel Boys साउथ की ब्लॉबस्टर फिल्म रही है।
यह भी पढ़ें- नए साल पर होगा धमाका…. इस दिन OTT पर रिलीज हो सकती है Pushpa 2, कब-कहां देखें?
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
5 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
5 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
7 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines