Bigg Boss Winners: टेलीविजन का पॉपुलर कंट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस’ हमेशा ही चर्चा में रहता है। इस बार शो का 19वां सीजन आने वाला है। शो के लोगो का ऑफिशियल प्रोमो वीडियो भी मेकर्स ने अब रिलीज कर दिया है। इस बीच हम आपको बिग बॉस के विनर्स के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं कि बिग बॉस के 18 सीजन के विनर कौन-कौन हैं और वो कहां हैं?
बिग बॉस के विनर्स
बिग बॉस सीजन 1
सलमान खान के शो के पहले सीजन की बात करें तो इस सीजन के विनर राहुल रॉय रहे थे। शो के बाद राहुल वापस हिंदी सिनेमा में अपनी करियर की शुरुआत करने गए, लेकिन उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप होती रही और उन्हें गुमनामी में जीने को मजबूर कर दिया। हालांकि, राहुल को आखिरी बार सलामन खान की फिल्म ‘सिकंदर’ में देखा गया था।
बिग बॉस सीजन 2
बिग बॉस के दूसरे सीजन को आशुतोष कौशिक ने अपने नाम किया था। हालांकि, आशुतोष कौशिक कई बार विवादों में रहे हैं। आशुतोष अब ग्लैमर की दुनिया से बेहद दूर हैं और उन्होंने इसे छोड़ा दिया है। आशुतोष कौशिक अब यूपी और उसके आस-पास के इलाकों में ढाबे चलाते हैं।
बिग बॉस सीजन 3
सलमान खान के तीसरे सीजन को विंदू दारा सिंह ने जीता था। विंदू दारा सिंह अभी भी हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बनाने से पीछे नही हट रहे हैं। इन दिनों विंदू दारा सिंह, अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं।
बिग बॉस सीजन 4
पॉपुलर शो बिग बॉस के चौथे सीजन को किसी और ने नहीं बल्कि श्वेता तिवारी ने जीता था। श्वेता तिवारी हमेशा ही अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में रहती है। शो में श्वेता तिवारी ने अपना जलवा दिखाया था और ट्रॉफी के साथ वो शो से बाहर आई थी।
बिग बॉस सीजन 5
सलमान खान के शो के पांचवें सीजन को मशहूर एक्ट्रेस जूही परमार ने अपने नाम किया था और शो की ट्रॉफी लेकर वो घर से बाहर आई थी। अब जूही ने एक नए शो को होस्ट करने का ऐलान किया है।
बिग बॉस 6
छोटे पर्दे पर ‘कोमोलिका’ के नाम से मशहूर एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया ने शो के 6वें सीजन को जीता था। हालांकि, अब उर्वशी ग्लैमर से थोड़ा दूर ही रहती हैं और वो अपने बेटे के साथ ज्यादा समय रहती हैं।
बिग बॉस 7, 8, 9
बिग बॉस के 7वें सीजन को गौहर खान ने जीता था। साल 2020 में गौहर ने जैद दरबार से शादी कर लीथी और अव वो ‘फौजी 2’ का मशहूर चेहरा है। वहीं, सलमान खान के 8वें सीजन को गौतम गुलाटी ने अपने नाम किया था और शो के 9वें सीजन की ट्रॉफी प्रिंस नरूला ने अपने नाम की थी।
बिग बॉस सीजन 10, 11, 12
सलमान खान के शो बिग बॉस 10 की बात करें तो इस सीजन के विनर मनवीर गुर्जर रहे थे। अब मनवीर एक पॉडकास्टर बन गए हैं। वहीं, अगर शो के 11वें सीजन की बात करें इस सीजन को शिल्पा शिंदे ने जीता था। शो के 12वें सीजन की बात करें तो इस सीजन की ट्रॉफी दीपिका कक्कड़ ने जीती थी। दीपिका कक्कड़ सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अपडेट्स शेयर करती रहती हैं।
बिग बॉस 13, 14, 15
पॉपुलर शो बिग बॉस के 13वें सीजन के विनर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला रहे थे। हालांकि, अब सिद्धार्थ शुक्ला हमारे बीच नहीं हैं और साल 2021 में 2 दिसंबर को उनका निधन हो गया था। शो के 14वें सीजन की बात करें तो इस सीजन की विनर एक्ट्रेस रुबिना दिलैक रही थीं। रुबिना दिलैक इन दिनों ‘लाफ्टर शेफ्स’ में नजर आ रही हैं। वहीं, अगर शो के 15वें सीजन की बात करें तो इस सीजन की विनर तेजस्वी प्रकाश रही थीं।
बिग बॉस 16, 17 और 18
सलमान खान के शो के 16वें सीजन को एमसी स्टेन ने जीता था। स्टेन इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियों में हैं। सीजन 17 के विनर मुनव्वर फारुकी रहे थे और उन्होंने शो की ट्रॉफी अपने नाम की थी। इन दिनों मुनव्वर फारुकी अपने शो ‘द सोसाइटी’ को लेकर चर्चा में हैं। बिग बॉस के 18वें सीजन को करण वीर मेहरा ने जीता था। करण को लेकर सुनने में आया था कि वो ‘डॉन 3’ में आने वाले हैं, लेकिन उन्होंने इससे इंकार किया है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: काउंट डाउन हो गया है शुरू…. Salman Khan के शो का नया LOGO देखा क्या?
संबंधित खबरें
अभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
27 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 hr agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
2 hrs agoLIVE: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग फैमिली फोटोज कीं शेयर
2 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
2 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
3 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
14 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
15 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines