Bigg Boss Weird Contestants: बिग बॉस के अब तक 18 सीजन आ चुके हैं और हर सीजन में कोई न कोई ऐसा कंटेस्टेंट आता है जो अजीबोगरीब हरकतों से मशहूर हो जाता है। इस घर में कोई वॉशरूम का इस्तेमाल करने को लेकर तो कोई कपड़ों तक के लिए ट्रोल हुआ है। सीजन 18 में चाहत पांडे (Chahat Pandey) पर भी शुरुआत में कई ऐसे आरोप लगे, जिसके बाद फैंस भी हैरान रह गए। चाहत वॉशरूम यूज करने के बाद उसे जिस हालत में छोड़ती हैं, वो तो नेशनल टीवी पर रिवील हो चुका है। इनके अलावा भी कई लोगों की हरकतें खूब वायरल हुई हैं।
Dhinchak Pooja
ढिंचक पूजा बिग बॉस 11 में जब आई थीं तो हर कोई उनका मजाक बना रहा था। एक तो उनके कपड़े और ऊपर से उनके क्रीज गाने, कोई भी उन्हें सीरियसली नहीं लेता था। रही-सही कसर उनके बालों में पड़ी जुओं ने पूरी कर दी थी। पूरा घर ढिंचक पूजा का जुओं को लेकर मजाक बनाता था और उनसे दूर भागता था।
Naezy
बिग बॉस ओटीटी में आए रैपर नैजी भी बिग बॉस के घर में वॉशरूम वाले मुद्दे पर खूब ट्रोल हो चुके हैं। दरअसल, वो पॉटी करने के बाद फ्लश नहीं करते थे। यूट्यूबर अरमान मलिक ने कई बार इस बात को मुद्दा बनाया। इसी बीच कई बार रणवीर शोरी उन्हें शो में समझते हुए नजर आए कि स्टेप टू स्टेप उन्हें कैसे फ्लश करना है? ये क्लिप्स देखकर फैंस भी हंसने पर मजबूर हो गए थे।
Imam Siddiqui
इमाम सिद्दीकी बिग बॉस के घर में न सिर्फ खुलेआम सलमान खान से पंगे ले चुके हैं, बल्कि वो अपने कपड़ों से दर्शकों और एक फीमेल कंटेस्टेंट को भी डरा चुके हैं। शो में इमाम ने एक ऐसा रिवीलिंग आउटफिट पहना था, जिसके बाद दर्शकों के होश उड़ गए थे। उनकी बॉडी का एक-एक पार्ट उस आउटफिट में नजर आ रहा था।
यह भी पढ़ें: Karan Veer Mehra की जीत में किसका हाथ? जान पर खेलकर शो जीताने का किया दावा
Puneet Superstar
पुनीत सुपरस्टार ने बिग बॉस ओटीटी में कुछ ऐसी हरकतें की थीं, जिसके बाद उन्हें कुछ ही घंटों में बाहर का रास्ता दिखा दिया था। उन्होंने पूरा घर गंदा कर दिया था और अपनी हालत ऐसी बना ली थी कि लोगों की आंखें खुली रह गई थीं। वो शो में आउट ऑफ कंट्रोल होते दिखे तो मेकर्स ने उन्हें रातों-रात बाहर कर दिया।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
11 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
14 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
15 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
16 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
16 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
17 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
18 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
18 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines