Nagarjuna Fees for Bigg Boss Telugu 9: टीवी का पॉपुलर शो ‘बिग बॉस’ हो या फिर ‘बिग बॉस तेलुगू’… दोनों ही शो को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है और ये लोगों को बहुत पसंद आता है। ‘बिग बॉस’ का 19वां सीजन और ‘बिग बॉस तेलुगू’ का 9वां सीजन आने वाला है, जिसको लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। ‘बिग बॉस तेलुगू 9’ को नागार्जुन और ‘बिग बॉस 19’ को सलमान खान होस्ट करने वाले हैं। हालांकि, दोनों की फीस में बड़ा अंतर है। आइए जानते हैं कि दोनों स्टार्स को शो के लिए कितनी फीस मिल रही है?
‘बिग बॉस तेलुगू 9’ के लिए नागार्जुन की फीस
रिपोर्ट्स की मानें तो ‘बिग बॉस तेलुगू 9’ के लिए नागार्जुन की फीस सलमान खान से बेहद कम है। नागार्जुन ने शो को होस्ट करने के लिए 30 करोड़ रुपये की फीस चार्ज की है, जो शो के पिछले सीजन से ज्यादा है। नागार्जुन की इस बार की फीस पिछले सीजन की उनकी कमाई से 10 करोड़ रुपये ज्यादा बताई जा रही है। हालांकि, उनकी फीस के आगे सलमान खान की फीस बहुत ज्यादा है।
‘बिग बॉस 19’ के लिए सलमान खान की फीस
खबरों की मानें, तो सलमान खान ‘बिग बॉस 19’ के लिए कथित तौर पर लगभग 120-150 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं, जो एक मोटी रकम है। सलमान खान कुल 15 हफ्तों तक शो को होस्ट करेंगे और हर हफ्ते एक्टर लगभग 8 से 10 करोड़ रुपये चार्ज करेंगे। हालांकि, दोनों ही स्टार्स की फीस ऑफिशियली सामने नहीं आई है। ऐसा बस रिपोर्ट्स के आधार पर कहा जा रहा है।
शो का प्रीमियर
सलमान खान की फीस के आगे नागार्जुन की फीस ‘ऊंट के मुंह में जीरा’ वाली बात है क्योंकि नागार्जुन की फीस बहुत कम है। इसके अलावा अगर ‘बिग बॉस तेलुगू 9’ की बात करें तो शो का प्रीमियर 7 सितंबर, 2025 को होगा। ‘स्टार मां’ और जियो हॉटस्टार पर शो को स्ट्रीम किया जाएगा। वहीं, अगर ‘बिग बॉस 19’ की बात करें तो सलमान खान का शो 24 अगस्त से शुरू होने जा रहा था। शो के ग्रैंड प्रीमियर का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है।
यह भी पढ़ें- Baaghi 4 के इन स्टार्स के किलर लुक देख हिला इंटरनेट, कोई साइलेंटली करेगा अटैक, तो कोई बना तूफान
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
8 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
10 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
12 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
12 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
13 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
14 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
15 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
16 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines